{"_id":"5b4196e04f1c1b0d278b518b","slug":"maharashtra-forest-department-issued-notice-salman-khan-for-violating-the-forest-act","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फिर कानूनी पचड़े में फंसे सलमान खान, बढ़ सकती हैं मुश्किलें, पिता सलीम ने दिया ये जवाब","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फिर कानूनी पचड़े में फंसे सलमान खान, बढ़ सकती हैं मुश्किलें, पिता सलीम ने दिया ये जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
महाराष्ट्र वन विभाग ने अभिनेता सलमान खान और उनके परिवार के पांच सदस्यों को फार्महाउस में गैर कानूनी निर्माण करने पर नोटिस भेजा है। वन विभाग का दावा है कि अभिनेता ने अपने पनवेल स्थित फार्म हाउस में गैरकानूनी निर्माण किया है।
2 of 4
वन विभाग के अधिकारी के अनुसार यह नोटिस एक एनआरआई की शिकायत पर अभिनेता के पिता सलीम खान के नाम पर 9 जून को भेजा गया। एनआरआई की भी रायगढ़ जिले से सटे पनवेल में प्रॉपर्टी है। नोटिस के अनुसार सलीम खान को नोटिस का जवाब देने के लिए सात दिन का समय दिया गया था।
3 of 4
इसमें कहा गया था कि पनवेल के वजापुर में स्थित अर्पिता फार्म्स की संपत्ति का मालिकाना हक सलमान खान के अतिरिक्त उनकी बहन अलविरा और अर्पिता, भाइयों अरबाज और सोहेल और मां हेलेन के पास है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
नोटिस के जवाब देने की सात दिन की अवधि बीतने के बाद खान परिवार के खिलाफ होने वाली कार्रवाई के सवाल पर राज्य के वन मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने कहा कहा कि इस मामले में उचित प्रक्रिया का पालन किया गया है। इस मामले पर सलमान के पिता सलीम खान ने कहा कि निर्माण कार्य के संबंध में सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।