फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Mahadev online betting app case: Actor Sahil Khan gets booked by Mumbai Police

Mahadev Betting App Case: महादेव बेटिंग एप मामले में एक्टर साहिल खान का नाम, मुंबई पुलिस ने दर्ज किया केस

Tue, 14 Nov 2023 03:12 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 14 Nov 2023 03:12 PM IST
विज्ञापन
Mahadev online betting app case: Actor Sahil Khan gets booked by Mumbai Police
साहिल खान - फोटो : सोशल मीडिया

महादेव ऑनलाइन बेटिंग एप मामले में फिल्म जगत के तमाम सितारों के नाम आ रहे हैं। अब इसमें अभिनेता साहिल खान का भी नाम सामने आया है। उन पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। इस मामले में  'स्टाइल' फेम एक्टर साहिल आरोपी नंबर 26 हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक साहिल खान पर कथित तौर पर महादेव के ऑनलाइन सट्टेबाजी एप से संबंधित एक और सट्टेबाजी एप चलाने का आरोप है। अभिनेता पर दर्ज एफआईआर में कहा गया है, 'साहिल पर न केवल एप के प्रचार का, बल्कि एप चलाकर भारी मुनाफा कमाने का भी आरोप है'।

विज्ञापन


सामने आ चुके हैं इन सितारों के नाम 
बता दें कि अक्तूबर में इस मामले में हिना खान, कपिल शर्मा, हुमा कुरैशी, श्रद्धा कपूर समेत कई सितारों को ईडी ने तलब किया था। अब साहिल खान पर भी मुंबई पुलिस ने इसी मामले में कथित संलिप्तता के लिए मामला दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक बीते सप्ताह साहिल खान समेत 30 लोगों पर मामला दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

Deepika Padukone: 'यह तब भी था और आज भी है, मेरे पास कोई विकल्प नहीं था', नेपोटिज्म पर बोलीं दीपिका पादुकोण
विज्ञापन
विज्ञापन


सामाजिक कार्यकर्ता की शिकायत के बाद हुआ केस
साहिल के खिलाफ एफआईआर मुंबई के एक सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश बनकर द्वारा दर्ज की गई शिकायत के बाद की गई। उन्होंने आरोप लगाया है कि सट्टेबाजी एप के जरिए लोगों के साथ 15 हजार करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी की गई है। माटुंगा पुलिस ने यह केस जुआ एक्ट और आईटी एक्ट के अलावा आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज किया है। 
Shehnaaz Gill: राघव के साथ बद्रीनाथ जाने पर ट्रोल हुईं शहनाज ने दिया जवाब, बोलीं- 'मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता'

रौब का इस्तेमाल कर हस्तियों को बुलाने का आरोप!
बता दें कि साहिल खान अभिनेता के साथ-साथ फिटनेस मास्टर भी हैं। उन पर आरोप है कि वह कथित तौर पर एप को बढ़ावा देने के लिए अपने रौब का इस्तेमाल कर सिलेब्रिटीज को बुलाते थे और पार्टियों का आयोजन करते थे। फिलहाल मामले में जांच जारी है। साहिल खान के खिलाफ फिलहाल एप ऑपरेटर के रूप में केस दर्ज किया गया है। उनके खिलाफ खिलाड़ी नाम की एक बेटिंग एप चलाने को लेकर भी केस दर्ज किया गया है।
Kareena Kapoor: इस वजह से करीना ने सैफ अली खान संग रचाई शादी, अभिनेत्री ने खुद बताई असली वजह

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed