बॉलीवुड में इन दिनों बायोपिक्स की बयार चल रही है। सबसे ज्यादा प्रचलन में नेताओं पर बन रही बायोपिक्स हैं। लोग इन्हें देखना पसंद भी करते हैं। कुछ समय पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, बाला साहब ठाकरे पर बनीं बायोपिक्स काफी प्रचलित हुईं। इनके बाद अब एक और ऐसी नेत्री की बायोपिक बन रही है जो ना केवल नेत्री बल्कि अभिनेत्री भी रही हैं।
यहां हम बात कर रहे हैं तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत जय ललिता के बारे में। जय ललिता के ऊपर इन दिनों बॉलीवुड में फिल्म 'थलाइवी' और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर वेब सीरीज 'क्वीन' बनने जा रही है। लेकिन फिल्म और वेब सीरीज दोनों ही इन दिनों खतरे में नजर आ रही हैं। क्योंकि मद्रास हाईकोर्ट ने दोनों के निर्माताओं को नोटिस जारी कर दिया है।
3 of 5
queen web series
- फोटो : social media
दरअसल फिल्म 'थलाइवी' और वेब सीरीज 'क्वीन' को न्यायमूर्ति सेंथिल कुमार राममूर्ति की एकल पीठ ने रिलीज करने की अनुमति दे दी थी। एकल पीठ के इस फैसले को जयललिता की भतीजी जे दीपा ने हाईकोर्ट में चुनौती दी है। जय ललिता की भतीजी ने इस बावत याचिका दायर की थी, जिसपर अदालत ने फिल्म निर्माताओं को नोटिस जारी किया है।
4 of 5
Why Jayalalithaa had to campare herself from Draupadi, Five Untold facts
दीपा ने अपनी अपील में कहा है कि वेब सीरीज में कुछ ऐसे दृश्य भी हैं जिनमें जयललिता की छवि खराब तरीके से पेश की गई है। उन्होंने याचिाक में लिखा है, 'मैंने वेब सीरीज देखी है और मैं यह जानकर हैरान रह गई कि मेनन ने उसमें कई ऐसे दृश्य डाले जिनमें दिवंगत जयललिता की छवि खराब तरीके से पेश की गई है।'
5 of 5
Jayalalithaa, Kangana Ranaut
- फोटो : amar ujala
जे दीपा की इस याचिका के बाद न्यायमूर्ति एमएम सुंद्रेश और न्यायमूर्ति कृष्णन रामासामी ने 'थलाइवी' फिल्म के निर्माताओं अल विजय और विष्णु वर्धन इंदूरी और वेब सीरीज 'क्वीन' के निर्माता गौतम वासुदेव मेनन को दो सप्ताह के भीतर जवाब देने के लिये कहा है। बता दें कि जयललिता पर आधारित फिल्म 'थलाइवी' में अभिनेत्री कंगना रनौत दिवंगत जयललिता का किरदार निभा रही हैं।