पिछले दिनों विवादों से घिरी रही संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावत’ कोर्ट के निर्देश के बाद 25 जनवरी को पूरे देश भर में रिलीज हुई लेकिन मध्यप्रदेश में अभी भी लोग ‘पद्मावत’ देखने को तरस रहे हैं।
फिल्म रिलीज न होने के पीछे की वजह हमेशा की तरह करणी सेना ही है। आपको बता दें कि बुधवार को इंदौर में करणी सेना के लिए फिल्म पद्मावत की स्पेशल स्क्रीनिंग रखवाई गई। फिल्म देखने पहुंचे करणी सेना के सदस्यों ने पद्मावत के कई सीन को लेकर आपत्ति जताना शुरू कर दिया।
फिल्म देखने के बाद करणी सेना ने कहा, फिल्म में कई तथ्यों के साथ छेड़-छाड़ की गई है। इसके बाद सिनेमा हॉल्स ने फिल्म को दिखाना कैंसल कर दिया। आपको बता दें कि इस फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान पुलिस और सिक्योरिटी तैनात की गई थी। तभी जाकर सिनेमा हॉल के ओनर्स फिल्म थिएटर में लगाने के लिए माने थे।
इंदौर और भोपाल दोनों स्थानों पर पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे, मगर सिनेमाघर संचालकों ने ही करणी सेना के खौफ के चलते फिल्म नहीं दिखाई। फिल्म में दीपिका पादुकोण रानी पद्मावती का किरदार निभा रही हैं। वहीं फिल्म में शाहिद कपूर की एक्टिंग भी कमाल है। शाहिद फिल्म में राजा रतन सिंह का किरदार निभा रहे हैं।