{"_id":"5cd9bcd8bdec22070264b593","slug":"madhuri-dixit-begins-shooting-of-dance-reality-show-tushar-kalia-and-shashank-khaitan","type":"story","status":"publish","title_hn":"माधुरी दीक्षित की छोटे परदे पर वापसी का काउंटडाउन शुरू, शशांक खेतान और तुषार कालिया होंगे साथी जज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
माधुरी दीक्षित की छोटे परदे पर वापसी का काउंटडाउन शुरू, शशांक खेतान और तुषार कालिया होंगे साथी जज
Tue, 14 May 2019 12:22 AM IST
Mishra Mishra
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Tue, 14 May 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
Madhuri Dixit, Tushar Kalia, Shashank Khaitan
- फोटो : social media
कभी हिंदी सिनेमा में धक धक गर्ल के नाम से मशहूर हुईं माधुरी दीक्षित जल्द ही टेलीविजन पर वापसी करने वाली हैं। माधुरी की ये वापसी एक मशहूर डांस रियलिटी शो में होने वाली है। उनकी हालिया रिलीज कलंक बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही।
राजश्री प्रोडक्शन की टीवी सीरीज पेईंग गेस्ट से माधुरी ने 1985 में टेलीविजन पर पहली बार डेब्यू किया था। इसके बाद साल 2002 में माधुरी ने सोनी चैनल का वैवाहिक शो कहीं ना कहीं कोई है होस्ट किया और फिर वह लगातार सात साल डांस रिएल्टी शो झलक दिखला जा की जज रहीं।
तीन साल पहले माधुरी सो यू थिंक यू कैन डांस की जूरी बनीं और पिछले साल वह दिखीं थी डांस रिएल्टी शो डांस दीवाने की जज के तौर पर। ये शो तीन पीढ़ियों के प्रतिभागियों को एक साथ अपने नृत्य कौशल के प्रदर्शन का मौका देता है।
विज्ञापन
डांस दीवाने से जुड़े चैनल के सूत्रों के मुताबिक इस शो का अगला सीजन जल्द शुरू होने वाला है और माधुरी दीक्षित इसमें बतौर जज फिर से वापसी करने वाली हैं।
पता चला है कि डांस दीवाने के इस सीजन में माधुरी दीक्षित के साथ फिल्म निर्देशक शशांक खेतान और कोरियोग्राफर तुषार कालिया भी जज के तौर पर होंगे। इस शो का ट्रेलर भी माधुरी के साथ शूट कर लिया गया है और इसकी कोरियोग्राफी भी तुषार ने ही की है।