मशहूर निर्देशक, फिल्ममेकर और प्रोड्यूसर मधुर भंडारकर लंबे समय बाद इंडस्ट्री में कमबैक कर रहे हैं। उन्होंने आखिरी बार फिल्म 'इंदु सरकार' का निर्देशन किया था, जो साल 2017 में रिलीज हुई थी। लेकिन अब वह फिल्म 'बबली बाउंसर' लेकर आ गए हैं और इन दिनों वह अपने निर्देशन में बनी इस फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। हाल ही में, उन्होंने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने इस फिल्म से लेकर कंगना रणौत संग काम करने की रिपोर्ट पर खुलकर बात की है।
Kangana Ranaut: कंगना रणौत संग काम करने की खबरों पर मधुर भंडारकर ने तोड़ी चुप्पी, एक्ट्रेस के लिए कही बड़ी बात
Emergency: कंगना ने इंदिरा गांधी से की अपनी तुलना, सता रहा पहचान खोने का डर; कमेंट कर अनुपम खेर ने लिखी यह बात
मधुर भंडारकर की इस फिल्म में तमन्ना भाटिया लीड रोल में हैं। अपनी फिल्म में तमन्ना की एंट्री पर उन्होंने कहा कि तमन्ना की जो बॉडी लैंग्वेज हैं, उसे देखकर मुझे लगा कि यह मेरी बबली हैं और बबली के करैक्टर में सूट भी करेंगी। यह बात सच है कि मैंने उसकी ज्यादा फिल्में नहीं देखी हैं। लेकिन 'बाहुबली' देखी है। मुझे खुशी है कि तमन्ना ने कहा कि मैंने उसे री-लॉन्च किया है।
Babli Bouncer Review: हिंदी सिनेमा में चमकने को अधूरी रही तमन्ना, फिर खोया खोया दिखा मधुर का सिनेमाई मैजिक
बता दें कि 'बाउंसर टाउन' ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हो चुकी है। यह फिल्म उत्तर भारत के वास्तविक 'बाउंसर टाउन', असोला फतेपुर पर आधारित है।यह फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषाओं में रिलीज हुई है।