टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और धाकड़ बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी का फिल्म प्रोडक्शन हाउस तमिल फिल्म इंडस्ट्री एंट्री करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
2 of 4
एम एस धोनी, साक्षी धोनी
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में कंपनी की ओर से एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि धोनी एंटरटेनमेंट जल्द ही तमिल में अपनी पहली फिल्म का निर्माण करने जा रहा है। इसका कॉन्सेप्ट साक्षी सिंह ने तैयार किया है। यह एक पारिवारिक मनोरंजक फिल्म होगी। विज्ञप्ति में फिल्म के निर्देशक के बारे में भी जानकारी दी गई है।
Bigg Boss 16: टीवी कलाकारों से हारीं ब्यूटी क्वीन मान्या सिंह, 'बिग बॉस' के घर से हुईं बाहर
3 of 4
एम एस धोनी, साक्षी धोनी
- फोटो : सोशल मीडिया
इस फिल्म का निर्देशन रमेश थमिलमनी करने वाले हैं। इससे पहले वह "अथर्व - द ओरिजिन" नाम का ग्राफिक उपन्यास भी लिख चुके हैं। फिलहाल यह फिल्म अपने शुरुआती दौर में है और जल्द ही इसकी कास्ट और क्रू की घोषणा की जाएगी।
4 of 4
एम एस धोनी, साक्षी धोनी
- फोटो : सोशल मीडिया
इस बारे में फिल्म के डायरेक्टर ने बताया, 'जब मैंने साक्षी द्वारा लिखी गए कॉन्सेप्ट को पढ़ा तो यह मुझे बहुत खास लगा। यह कॉन्सेप्ट ताजा था और इसमें एक पारिवारिक मनोरंजक बनने की पूरी क्षमता थी।' बता दें कि तमिल के अलावा, धोनी एंटरटेनमेंट कई फिल्म निर्माताओं और पटकथा लेखकों के साथ साइंस फिक्शन, क्राइम ड्रामा, कॉमेडी, सस्पेंस थ्रिलर, समेत कई शैलियों में रोमांचक और अच्छा कंटेंट बनाने के लिए बातचीत कर रहा है।