फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Loveyapa Movie actress Khushi Kapoor shares mirror selfie with mystery man netizens are wondered

Khushi Kapoor: खुशी ने मिस्ट्री मैन के साथ शेयर की फोटो, चकराया यूजर्स का दिमाग, पूछा- इब्राहिम हैं या वेदांग?

Fri, 31 Jan 2025 02:42 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 31 Jan 2025 02:42 PM IST
सार

Khushi Kapoor: खुशी कपूर जल्द ही फिल्म 'लवयापा' से डेब्यू करने जा रही हैं। इस बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसने सनसनी मचा दी है।

विज्ञापन
Loveyapa Movie actress Khushi Kapoor shares mirror selfie with mystery man netizens are wondered
खुशी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बड़े परदे पर खुशी कपूर की पहली फिल्म आ रही है। बात 'लवयापा' की हो रही है, जिसमें खुशी की जोड़ी आमिर खान के बेटे जुनैद खान के साथ जमेगी। उनकी भी बड़े परदे पर यह पहली फिल्म है। 'लवयापा' की चर्चा के बीच खुशी ने आज शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें वे मिस्ट्री मैन के साथ नजर आ रही हैं। 

विज्ञापन

लिखा- जल्द आपके दिलों तक...
खुशी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक फोटो शेयर की है। इसके साथ लिखा है, 'वह ग्रिड तक पहुंच गया, जल्द ही आपके दिलों तक पहुंचेगा'। खुशी ने एक ब्लैक एंड व्हाइट मिरर सेल्फी शेयर की है। इसमें वे मिस्ट्री मैन को गले लगाकर अपना मोबाइल देखते हुए मुस्कुरा रही हैं। इस फोटो को देखते ही यूजर्स उनसे मिस्ट्री मैन के बारे में पूछ रहे हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ᴋʜᴜsʜɪ ᴋᴀᴘᴏᴏʀ (@khushikapoor)

विज्ञापन
विज्ञापन

Loveyapa Movie actress Khushi Kapoor shares mirror selfie with mystery man netizens are wondered
खुशी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@khushikapoor

इब्राहिम अली खान या वेदांग रैना?
खुशी के फैंस उनसे पूछ रहे हैं कि साथ में कौन हैं? कुछ यूजर्स लिख रहे हैं, 'वेदांग रैना हैं या इब्राहिम अली खान'? वहीं, कुछ लिख रहे हैं कि क्या खुशी की लाइफ में प्यार की एंट्री हो गई है? यूजर्स इब्राहिम अली खान का नाम इसलिए ले रहे हैं, क्योंकि खुशी के साथ वह फिल्म 'नादानियां' कर रहे हैं। यह फिल्म करण जौहर के धर्माटिक एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही है। वहीं, वेदांग रैना के साथ खुशी कपूर डेटिंग की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। 

यह खबर भी पढ़ें:
Dabba Cartel Teaser: 'डब्बा कार्टेल' का टीजर हुआ रिलीज, फरहान अख्तर की 'ड्रग माफिया' बनीं दिखीं शबाना आजमी

विज्ञापन

कब रिलीज होगी 'लवयापा'
खुशी और इब्राहिम की 'नादानियां' इसी साल नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इसमें सुनील शेट्टी और दीया मिर्जा भी नजर आएंगे। बात करें फिल्म 'लवयापा' की तो यह फिल्म 07 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। अद्वैत चंदन के निर्देशन में बनी फिल्म में इसमें आशुतोष राणा, कीकू शारदा और कुंज आनंद जैसे सितारे भी हैं।


यह खबर भी पढ़ें:
Shahid Kapoor: तीन फिल्में फ्लॉप होने पर डिप्रेशन से जूझे शाहिद, यह फिल्म हिट हुई तो आध्यात्म का रास्ता सूझा

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed