फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Shahid kapoor depressed due to continuos 3 flop movies and choose spiritual way

Shahid Kapoor: तीन फिल्में फ्लॉप होने पर डिप्रेशन से जूझे शाहिद, यह फिल्म हिट हुई तो आध्यात्म का रास्ता सूझा

Fri, 31 Jan 2025 02:25 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Fri, 31 Jan 2025 02:25 PM IST
सार

Shahid Kapoor: शाहिद कपूर ने बैकग्राउंड डांसर के तौर पर अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। लगातार तीन फिल्में फ्लॉप होने से वो डिप्रेशन में चले गए, जिससे उनका जीवन ऊथल-पुथल हो गया। कई शानदार हिट फिल्में देने के बाद शाहिद ने आध्यात्म का रास्ता चुनने का मन बनाया। आइए जानते हैं इस पॉपुलर अभिनेता से जुड़े अनसुने राज। 

विज्ञापन
Shahid kapoor depressed due to continuos 3 flop movies and choose spiritual way
शाहिद कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम- @shahidkapoor

विस्तार

बॉलीवुड के जिस अभिनेता की आज हम बात करने जा रहे हैं, उसने अपने आपको लोहे की तरह आग में तपाया है। इन्होंने सिनेमा की दुनिया में एक बैकग्राउंड डांसर के रूप में अपना करियर शुरू किया। आज इस अभिनेता का नाम लोगों की जुबान पर है। हालांकि एक समय था, जब लगातार 3 फिल्मों के फ्लॉप होने पर वो डिप्रेशन में चले गए थे और फिर कई हिट फिल्में देने के बाद उनकी इच्छा आध्यात्म की ओर जाने की थी। 

विज्ञापन

शाहिद कपूर को क्यों कहा जाता है चॉकलेटी बॉय?

शाहिद कपूर ने साल 2003 से अपने करियर की शुरूआत की। 'इश्क विश्क' शाहिद की पहली फिल्म थी। अभिनेता को उनके हैंडसम और चार्मिंग चेहरे की वजह से चॉकलेटी बॉय नाम दिया गया, वहीं, इसके उलट 2019 में आई ‘कबीर सिंह’ फिल्म में इन्होंने एक गुस्सैल अभिनेता का किरदार निभाकर लोगों को चौंका दिया था। 

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Saif Ali Khan: सैफ मामले पर मुंबई पुलिस का बड़ा बयान, CCTV में दिखे शख्स से मैच हुआ बांग्लादेशी आरोपी का चेहरा

विज्ञापन
विज्ञापन

शाहिद कपूर की ये फ्लॉप फिल्में, जिसने भेजा उनको डिप्रेशन में

करियर की शरूआत के तीन साल बाद इस अभिनेता की एक महीने के अंदर तीन फिल्में रिलीज हुईं और तीनों ही फिल्में फ्लॉप रहीं, जिसके सदमे को वो सहन नहीं कर सके और डिप्रेशन में चले गए। उन तीन फिल्में का नाम था 'शिखर', 'वाह लाइफ हो तो ऐसी' और 'दीवाने हुए पागल'। 

पॉपुलर फिल्मों के बाद क्यों बना आध्यात्म का मन

इस अभिनेता का करियर बहुत उतार-चढ़ाव वाला रहा। तीन फ्लॉप फिल्मों के बाद शाहिद कपूर ने कई हिट फिल्में दीं, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड्स बना दिए थे। इनकी एक फिल्म ‘विवाह’ थी, जिसकी पॉपुलैरिटी का अंदाजा इससे लगा सकते हैं कि यह फिल्म 25 हफ्तों तक सिनेमाघरों में चलती रही। इस फिल्म के बाद उनके पास फिल्मों की लाइन लग गई और वह एक चर्चित स्टार बन गए। एक इंटरव्यू में शाहिद कपूर ने बताया था कि कई हिट फिल्मों के बाद उनका मन आध्यात्मिकता की ओर जाने को किया, क्योंकि उन्हें जीवन के असली मायने समझ आ गए थे। 

यह खबर भी पढ़ें: Mere Husband Ki Biwi: 'कलेश के लिए तैयार हो जाओ'! लव ट्रायंगल नहीं पूरा सर्कल है फिल्म, पोस्टर में दिखी झलक

अभिनेता को बड़ी हिट का इंतजार

मौजूदा समय में शाहिद कपूर एक बड़ी हिट फिल्म के इंतजार में है। 2014 में रिलीज हुई एक्शन फिल्म ‘हैदर’ लोगों को इनके शानदार अभिनय की वजह से पसंद आई थी, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का प्रदर्शन औसत रहा था। आज के दिन यानी 31 जनवरी को शाहिद कपूर की बहुप्रतीक्षित एक्शन फिल्म ‘देवा’ सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है, जिससे उनके फैंस को बहुत उम्मीदें हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed