रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इन दिनों फिर से सैर पर निकल पड़े हैं। एक साथ कुछ वक्त बिताने के लिए लवबर्ड ने केन्या (Kenya) को चुना है। केन्या से इन दोनों की तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें यह दोनों जंगल सफारी का लुफ्त उठाते नजर आए। सामने आई तस्वीरों में रणबीर-आलिया एक साथ बेहद क्यूट लग रहे हैं।
शादी की तस्वीर वायरल होने के बाद अब जंगल में दिखे रणबीर-आलिया, जानें क्या है असलियत?
केन्या की सैर करते हुए एक तस्वीर को आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। इस तस्वीर में आलिया सनराइज को देखते हुई नजर आ रही हैं। यह तस्वीर अपने आप में बहुत कुछ कहती है। हालांकि इस तस्वीर में आलिया का चेहरा नजर नहीं आ रहा। सनराइज की तस्वीर को साझा करते हुए आलिया ने लिखा- 'सुबह यही हैं, आज का दिन नया है, यह वही जगह है जहां से प्रकाश आता है।'
Morning is here, the day is new, perhaps this is where the light breaks through🌞
A post shared by Alia 🌸 (@aliaabhatt) on
इस तस्वीर के अलावा आलिया की रणबीर के साथ एक और तस्वीर चर्चा में है। इस तस्वीर को मशहूर फोटोग्राफर विरल भयानी ने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। इस तस्वीर में रणबीर-आलिया जंगल सफारी मजा लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। रणबीर ने टोपी लगाई हुई है और हाथ में कैमरा पकड़ा हुआ है। रणबीर के बगल वाली सीट पर आलिया भी हाथ में कैमरा पकड़े हुए नजर आ रही हैं।
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on
छुट्टियों पर जाने से पहले रणबीर और आलिया अंबानी परिवार के गणेशोत्सव कार्यक्रम में नजर आए थे। इस मौके पर आलिया-रणबीर साथ ही नजर आए और मीडिया के सामने जमकर पोज भी दिए। आलिया और रणबीर लंबे वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। यहां तक कि दोनों की जल्द शादी की खबरें भी आ रही हैं। कुछ दिन पहले आलिया और रणबीर की शादी की तस्वीर वायरल हुई थी।
यह भी पढ़ें:- तो क्या सच में हो गई आलिया-रणबीर की शादी, जानें क्या है इस वायरल तस्वीर की सच्चाई