इस 'वेलेंटाइन वीक' पर हम आपके लिए बॉलीवुड की कुछ ऐसी लव स्टोरी लेकर आए हैं जिनके बारे में आपने बहुत कम सुना होगा। बीते रविवार हमने आपको 'शाहरुख खान और गौरी खान' की लव स्टोरी बताई थी। इसी कड़ी में आज हम आपको बताने जा रहे हैं 'अरबाज खान और मलाइका' की लव स्टोरी।
मलाइका अरोड़ा कॉलेज की पढ़ाई छोड़कर मॉडलिंग करने लगी थीं क्योंकि वो खुद कमाना चाहती थीं। इसी दौरान उन्हें वीजे बनने का मौका मिला। वीजे में मलाइका काफी हिट हो गई क्योंकि सेक्सी अदाओं के चलते उनके लाखों फैन बन गए थे। मलाइका ने बताया था कि वीजे के तौर पर काम करने के दौरान उनके पास हजारों लव लैटर आने लगे। कोई उनसे शादी करना चाहता था तो कोई उनके खूबसूरत पैरों का बीमा करवाना चाहता था।
2 of 7
अरबाज खान
- फोटो : सोशल मीडिया
जस अरोड़ा के साथ मलाइका के वीडियो को देखकर फराह खान ने मलाइका को बुलाया और उनसे छैंया छैंया गाने पर डांस करने को कहा। यह मलाइका का फिल्मी दुनिया में पहला कदम था। एक कॉफी के एड में मलाइका और अरबाज खान की मुलाकात फराह खान ने कराई थी। अरबाज को देखते ही मलाइका उनको दिल दे बैठी। दोनों ने कई साल तक डेटिंग की, इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया।
3 of 7
मलाइका अरोड़ा खान अरबाज खान
एक प्रोग्राम के दौरान मलाइका और उनकी बहन सलीम खान की फैमिली से मिली। जहां अमृता सलमान खान को देखकर उनकी दीवानी हो गई थीं वहीं मलाइका ने सलमान को देखा तक नहीं और वो बस अरबाज खान को निहारती रहीं। अमृता ने उनसे कहा कि वो देखो सलमान खान, तब मलाइका ने कहा...सलमान नहीं वहां देखो (अरबाज की तरफ इशारा करके)...मलाइका ने कहा कि ये लड़का बिलकुल मेरे टाइप का है।
4 of 7
मलाइका अरोड़ा खान अरबाज खान
यहीं से दोनों के रिलेशनशिप की शुरूआत हुई। पांच साल तक मलाइका और अरबाज एक-दूसर को डेट करते रहे और फिर शादी के बंधन में बंध गए। वैसे आपको जानकर हैरानी होगी कि शादी के लिए मलाइका ने अरबाज को प्रपोज किया था जबकि आमतौर पर लड़का लड़की को शादी के प्रपोज करता है।
5 of 7
मलाइका अरोड़ा खान अरबाज खान
इसका खुलासा मलाइका ने एक इंटरव्यू में भी किया, 'हम दोनों पहली नजर में ही एक-दूसरे के दीवाने हो गए थे और प्यार करने लगे थे। लेकिन शादी के लिए मैंने ही अरबाज को प्रपोज किया। अरबाज ने मुझसे शादी के लिए प्रपोज नहीं किया था।' 12 दिसंबर 1998 को मलाइका और अरबाज ने पहले चर्च में शादी की और फिर निकाह किया। शादी के करीब चार साल बाद मलाइका ने बेटे अरहान को जन्म दिया।