फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Bigg Boss 16 Episode 103 Shiv Thakare goes against Sajid Khan for Sumbul touqeer

Bigg Boss 16: सुंबुल की वजह से शिव-साजिद की दोस्ती में आई दरार? क्या टूट जाएगी मंडली?

Fri, 13 Jan 2023 02:37 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Fri, 13 Jan 2023 02:37 AM IST
सार

बिग बॉस के ताजा एपिसोड में आज भी कई कंटेस्टेंट्स के घरवालों की एंट्री हुई। शो में सुंबुल के बड़े पापा भी नजर आए। इसके बाद साजिद और शिव के बीच मनमुटाव भी देखने को मिला। 

विज्ञापन
Bigg Boss 16 Episode 103 Shiv Thakare goes against Sajid Khan for Sumbul touqeer
बिग बॉस 16 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिग बॉस 16 का ताजा एपिसोड काफी हंसी मजाक से भरा रहा। शो की शुरुआत में बिग बॉस  शालीन और टीना की मां और सुल को बताते हैं कि उनके घर से बाहर जाने का समय हो गया है। बिग बॉस के आदेश के बाद तीनों घर से बाहर चले आते हैं। इसके बाद शो में आगे सुंबुल के बड़े पापा की एंट्री होती है। घर के अंदर जैसे ही सुंबुल के बड़े पापा आते हैं बिग बॉस के कहने पर सभी घरवाले फ्रीज हो जाते हैं। इसके बाद वह सभी से मिलते हैं। वहीं आगे के एपिसोड सुंबुल के बड़े पापा की वजह से साजिद और शिव के भी मनमुटाव हो जाता है। 
विज्ञापन

यह भी पढ़ेंं- Pathaan: फैन ने पूछी पठान फिल्म की फीस तो शाहरुख ने दिया मजेदार जवाब, #asksrk में दिखा शाहरुख का चुलबुलापन
विज्ञापन

दरअसल, सुंबुल के बड़े पापा साजिद की मंडली के साथ बैठ कर बातें कर रहे होते हैं। इस दौरान वह सुंबुल को समझाते नजर आते हैं। वहीं, घरवाले साजिद को समझाते हैं कि वह सुंबुल के लिए जो कुछ कर रहे हैं वह सही है लेकिन कई बार कुछ ज्यादा ही हो जाता है। इस बात पर साजिद नाराज हो जाते हैं और वहां उठकर चले जाते हैं। साजिद को जाता देख शिव समझ जाते हैं कि वह नाराज हो गए हैं। इसके कुछ देर के बाद शिव साजिद को मनाने के लिए रूम में जाते हैं। वह उनसे बात करने की कोशिश करते हैं लेकिन साजिद उनसे ठीक से बात नहीं करते। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ेंं- Kuttey Box Office Prediction: बॉक्स ऑफिस पर अर्जुन कपूर और अंशुमन झा का आमना-सामना, कौन किस पर पड़ेगा भारी?
इसके बाद शिव वहां से वापस लौट आते हैं। शो में आगे स्टैन साजिद को समझाते नजर आते हैं। हालांकि साजिद का गुस्सा कम होता नहीं दिखता है। बाद में शिव, साजिद, स्टैन और सुंबुल आपस में इस मुद्दे पर बात करते हुए दिखते हैं। शो में आगे सिमी ग्रेवाल भी नजर आती हैं। वह घरवालों से बारी-बारी से सवाल करती नजर आती हैं जिसका घरवाले अपने-अपने हिसाब से जवाब देते दिखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed