बॉलीवुड एक्ट्रेस लीजा हेडन का जन्मदिन 17 जून को होता है। लीजा ने हाउसफुल 3, क्वीन और आयशा जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से लाखों दिलों को जीता है। लीजा ने साल 2016 में ब्रिटिश मूल के बिजनेसमैन डीनो लालवानी से शादी की। शादी के एक साल बाद उन्होंने बेटे को जन्म दिया। खास बात ये है कि लीजा हेडन के अलावा बॉलीवुड की ऐसी कई एक्ट्रेस है जिन्होंने विदेशी पति चुना और कुछ विदेशी ब्वॉयफ्रेंड को डेट करने की वजह से चर्चा में रहती हैं। एक नजर ऐसी ही बॉलीवुड हीरोइनों पर।
2 of 7
Preity Zinta and Gene Goodenough
- फोटो : instagram
बॉलीवुड हीरोइन प्रीति जिंटा को अपना प्यार सात समुद्र पार अमेरिका में मिला। उन्होंने बिजनेस टाइकून जीन गुडेंफ से शादी कर की है। प्रीति जिंटा जीन को काफी समय से डेट कर रही थीं।
3 of 7
इलियाना डिक्रूज और एंड्रयू
- फोटो : file photo
'बर्फी', 'रुस्तम', 'बादशाहो' जैसी शानदार फिल्मों में नजर आ चुकीं इलियाना डिक्रूज भी एक विदेशी ब्वॉयफ्रेंड को डेट कर रही हैं। उनके ब्वॉयफ्रेंड का नाम एंड्रयू नीबोन हैं। वह ऑस्ट्रेलियन से है और एक फोटोग्राफर है। बीच में खबरें यह भी थी कि इलियाना ने चोरी छिपे नीबोन से शादी कर ली है। मगर ऐसा नहीं हुआ।
4 of 7
Shriya Saran
- फोटो : Instagram
अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम' में नजर आ चुकीं श्रिया सरन ने पिछले साल रूसी ब्वॉयफ्रेंड से शादी की है। उन्होंने अपनी शादी राजस्थान के एक पैलेस में की। श्रिया सरन साउथ सिनेमा की फेमस हीरोइनों में से एक हैं। 'दृश्यम' में उन्होंने अजय देवगन की पत्नी का किरदार निभाया था।
5 of 7
सेलिना जेटली
- फोटो : file photo
'अपना सपना मनी मनी', 'खेल', 'नो एंट्री' जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं सेलिना जेटली ने भी विदेशी शोहर चुना। उन्होंने दुबई के होटल व्यवसायी पीटर हॉग के साथ शादी की है। सेलिना जेटली के जुड़वा बच्चे भी हैं।