विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे की मोस्ट अवेटिड फिल्म 'लाइगर' रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है। फिल्म का विजय और अनन्या जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। वह लगातार अलग-अलग शहरों में अपने फैंस के बीच जा रहे हैं। ऐसे में 'लाइगर' का दर्शकों के बीच भी जबरदस्त बज बना हुआ है। विजय और अनन्या की यह फिल्म 25 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी और रिलीज से पांच दिन पहले इस फिल्म की एडवांस टिकट बुकिंग भी शुरू हो गई है।
2 of 4
लाइगर
- फोटो : अमर उजाला मुंबई
तेलुगू में अच्छी शुरुआत
आज यानी 20 अगस्त को 'लाइगर' की एडवांस बुकिंग को शुरू कर दिया है और पहले दिन की बुकिंग को देखकर साफ लग रहा है कि विजय देवरकोंडा की 'लाइगर' तेलुगू वर्जन में शानदार प्रदर्शन कर सकती है। यह फिल्म तमिल, तेलुगू, कन्नड, मलयालम और हिंदी भाषा में रिलीज हो रही है। लेकिन फिल्म को पहले दिन की एडवांस बुकिंग में तेलुगू भाषा में अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। तेलुगू में इस फिल्म ने 42 हजार रुपये की एडवांस बुकिंग कर ली है।
3 of 4
फिल्म ‘लाइगर’
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हिंदी के लिए करना होगा इंतजार
तेलुगू में फिल्म ने बेशक अच्छी शुरुआत की है लेकिन हिंदी वर्जन में फिल्म की सही रफ्तार जानने के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। पहले दिन लाइगर ने हिंदी वर्जन में महज 4 हजार रुपये की एडवांस बुकिंग की है, जो काफी कम है। हालांकि, अब तक तमिल, कन्नड़ और मलयालम वर्जन में एडवांस बुकिंग के आंकड़े सामने नहीं आए हैं। बता दें कि अभी सिर्फ लिमिटेड एडवांस बुकिंग ही खोली गई है।
4 of 4
लाइगर से अनन्या का पहला लुक आउट
- फोटो : social media
बता दें कि 'लाइगर' को साउथ के बड़े डायरेक्टर पुरी जगन्नाथ द्वारा निर्देशित किया गया है। विजय देवरकोंडा के साथ इस फिल्म में अनन्या पांडे दिखाई देंगी और यह फिल्म पैन इंडिया लेवल पर 25 अगस्त को रिलीज हो रही है। फिल्म में अमेरिकी बॉक्सर माइक टाइसन का भी कैमियो रोल है और राम्या कृष्णन भी इस फिल्म में नजर आएंगी। हाल ही में इस फिल्म को भी बायकॉट का सामना करना पड़ा था। अगर ये बायकॉट लबां चला, तो मेकर्स के लिए काफी परेशानी खड़ी कर सकता है।