अनन्या पांडे इन दिनों अपनी फिल्म 'लाइगर' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस पैन इंडिया फिल्म में वह साउथ स्टार विजय देवरकोंडा के साथ नजर आने वाली हैं। विजय और अनन्या दोनों ही जोर-शोर से फिल्म का प्रमोशन करने में जुटे हुए हैं। वहीं अनन्या ने 'लाइगर' की रिलीज को लेकर काफी घबराई हुई हैं। इस सबके बीच उन्होंने बताया है कि वह अब किस निर्देशक के साथ काम करना चाहती हैं और फिल्म में को स्टार कौन होगा।
2 of 4
अनन्या पांडे, विजय देवरकोंडा
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, अनन्या पांडे और विजय देवरकोंडा 'लाइगर' के प्रमोशन के अलग-अलग शहरों में गए थे। इसी बीच एक इंटरव्यू के दौरान अनन्या से बताया कि वह फिल्म की रिलीज को लेकर काफी नर्वस हैं। वह चाहती हैं कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया प्रदर्शन करने में सफल हो। वहीं, विजय ने कहा कि फिल्म प्यार और बहुत मेहनत से बनाई गई है और उन्हें उम्मीद है कि दर्शक इसे देखना उतना ही पसंद करेंगे जितना उन्हें इसे बनाना पसंद आय है।
3 of 4
अनन्या पांडे
- फोटो : insta
अनन्या पांडे से जब सवाल किया गया कि वह 'लाइगर' के बाद अब किस निर्देशक के साथ काम करना चाहती हैं। इस पर अनन्या ने कहा, 'मैं संजय लीला भंसाली सर के साथ काम करना पसंद करूंगी, वो बहुत ही अद्भुत हैं। उनकी फिल्म मुझे काफी पसंद आती हैं।' इसके बाद अनन्या से पूछा कि फिल्म में किस को स्टार के साथ काम करना पसंद करेंगी, तो उन्होंने बताया कि वह रणवीर सिंह के साथ काम करना चाहती हैं।
4 of 4
लाइगर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बता दें कि पुरी जगन्नाथ के निर्देशन में बन रही 'लाइगर' 25 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। लाइगर हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी। इस फिल्म से अनन्या पांडे साउथ इंडस्ट्री में कदम रख रही हैं, तो विजय बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं। वहीं, अनन्या पांडे के वर्कफ्रंट की बात करें तो 'लाइगर' के बाद वह 'खो गए हम कहां' में नजर आएंगी।