अभिनेत्री अनन्या पांडे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी स्टाइलिश तस्वीरें और वीडियोज फैंस के साथ साझा करती नजर आती हैं। अनन्या पांडे इन दिनों इटली में छुट्टियां मना रही हैं। वहां से वह अपनी खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो लगातार फैंस के साथ साझा कर रही हैं। तस्वीरें देखकर अंदाजा लगयाा जा सकता है कि अनन्या विदेश में खूब मस्ती कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने एक बार फिर वेकेशंस की शानदार तस्वीरें पोस्ट की हैं।
Ananya Panday: इटली की सड़कों पर स्कूटर चलाती नजर आईं अनन्या पांडे, साझा किया वीडियो
अनन्या पांडे ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट साझा किया है। अनन्या ने तीन तस्वीरें और दो वीडियोज शेयर किए हैं। पहली तस्वीर में वह पिंक कलर के आउटफिट में बेहद क्यूट लग रही हैं। वहीं, वीडियो में वह स्कूटर चलाती नजर आ रही हैं।
बता दें कि अनन्या ने फिल्म 'लाइगर' की रिलीज के बाद काम से एक ब्रेक लिया है और वह छुट्टियां मनाने निकल पड़ी हैं। वह काफी दिलचस्प तस्वीरें फैंस के साथ साझा कर रही हैं। रविवार को जहां उन्होंने व्हाइट कलर की ड्रेस पहने तस्वीरें साझा कीं, वहीं सोमवार को उन्होंने दिलचस्प वीडियोज और तस्वीरें साझा की हैं। पिंक कलर के आउटफिट में अनन्या बेहद प्यारी लग रही हैं। पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है, 'सपने पूरे हो रहे हैं।'
अनन्या की इन तस्वीरों पर यूजर्स की काफी अच्छी प्रतिक्रिया आ रही है। एक यूजर ने लिखा, 'आपकी ड्रेस बहुत प्यारी है। खुशी हो रही है कि रोम में आप छुट्टियों का मजा ले रही हैं। एंजॉय।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आपके सारे सपने पूरे हों।' एक यूजर ने लिखा, 'बार्बी गर्ल।' बात अगर अनन्या के वर्कफ्रंट की करें तो वह जल्द ही फिल्म 'खो गए हम कहां' में सिद्धांत चतुर्वेदी और गौरव आदर्श के साथ नजर आने वाली हैं। इस फिल्म की कहानी मुंबई के रहने वाले तीन युवाओं पर आधारित है। इस फिल्म का निर्देशन अर्जुन वरेन सिंह कर रहे हैं।