साउथ अभिनेता विजय देवरकोंडा पैन इंडिया स्टार बनने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। अभिनेता अपनी अपकमिंग फिल्म 'लाइगर' का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। इसी बीच अब विजय देवरकोंडा ने सारा अली खान को डेटिंग की बात का जवाब दे दिया है। सारा अली खान 'कॉफी विद करण' के सीजन 7 में जब नजर आई थीं तब अभिनेत्री ने कहा था कि वह विजय देवरकोंडा के डेट करना चाहती हैं। अभिनेत्री की इस बात पर अब विजय देवरकोंडा ने बड़ा ही शानदार जवाब दिया है।
2 of 4
विजय देवरकोंडा
- फोटो : social media
विजय देवरकोंडा ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें अभिनेता से सारा अली खान के बयान पर उनकी प्रतिक्रिया के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'ठीक है, लेकिन मैं एक बेहतर अभिनेता हूं। मैंने उन्हें (सारा) मैसेज किया था। यह बहुत प्यारा है जो उन्होंने ऐसा कहा है।' इस दौरान विजय देवरकोंडा से ये भी पूछा गया कि क्या वह वास्तव में उन्हें डेट करना चाहेंगे, विजय ने कहा, 'मैं रिलेशनशिप शब्द भी ठीक से नहीं कह सकता। मैं एक में कैसे हो सकता हूं?'
3 of 4
सारा अली खान, करण जौहर, जाहन्वी कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि सारा अली खान अपनी दोस्त और अभिनेत्री जान्हवी कपूर के साथ 'कॉफी विद करण' में पहुंची थीं। इस दौरान करण ने सारा अली खान से उस अभिनेता का नाम पूछा था, जिस पर सारा अली खान को क्रश है। करण के इस सवाल का जवाब देने से पहले तो सारा मना कर दिया था। लेकिन फिर वह धीरे से विजय देवरकोंडा कहती हैं। सारा अली खान के इस जवाब पर जान्हवी अपनी हंसी नहीं रोक पाई थीं।
4 of 4
लाइगर
- फोटो : सोशल मीडिया
बात करें 'लाइगर' की तो इस फिल्म में विजय देवरकोंडा एक फाइटर का किरदार अदा कर रहे हैं और इसी के साथ उनका बॉलीवुड में डेब्यू भी होने जा रहा है। फिल्म में विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे के अलावा एक्ट्रेस सौम्या कृष्णन भी अहम किरदार में हैं। यह फिल्म 25 अगस्त को सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी। वहीं, इस फिल्म में माइक टायसन कैमियो करने वाले हैं।