'जाने क्यों लोग मोहब्बत किया करते हैं..' फिल्म महबूब की मेंहदी का ये सुपरहिट गाना आज भी लोगों को याद है। खासकर ये गाना लीना चंदावरकर की वजह से और भी ज्यादा लोगों को पसंद आया है। 70 के दशक में लीना की खूबसूरती के खूब चर्च थे। उनकी बॉलीवुड में एंट्री एक 'फ्रेश फेश कॉम्पटीशन' के जरिए हुई थी। वो ये जीत तो नहीं पाईं लेकिन उनके रास्ते यहीं से बनने शुरू हो गए थे। 29 अगस्त 1950 को लीना का जन्म हुआ था।
2 of 6
लीना चंदावरकर
- फोटो : फाइल
'फ्रेश फेश कॉम्पटीशन' के बाद लीना को कई विज्ञापन करने का मौका मिला। एक दिन पर उन पर अभिनेता सुनील दत्त की नजर पड़ी। सुनील अपने भाई सोम दत्त को लेकर उन दिनों एक फिल्म बना रहे थे। साल 1968 में ये फिल्म बनकर तैयार हुई जिसका नाम था मन का मीत। ये फिल्म हिट साबित हुई और लीना रातोंरात पहली ही फिल्म से स्टार बन गईं।
3 of 6
लीना चंदावरकर
- फोटो : फाइल
इसके बाद लीना ने, कल आज और कल, खिलौना, झील के उस पार, रेशम की डोरी, खान दोस्त, गंगा की सौगंध, हंसते जख्म, हमजोली जैसी फिल्मों में काम किया। 70 के दशक में हेमा मालिनी और मुमताज के बीच लीना एक बड़ा नाम बनकर सामने आईं। महबूब की मेंहदी में लीना के काम को सबसे ज्यादा पसंद किया गया।
4 of 6
लीना चंदावरकर और राजेश खन्ना
- फोटो : फाइल
इसके बाद लीना ने सिद्धार्थ बंडोकर से शादी कर फिल्म इंडस्ट्री से भी विदाई ले ली। शादी के कुछ ही दिनों बाद लीना के पति सिद्धार्थ को गोली लग गई थी। जिससे उनकी मौत गई। लीना उस समय 25 साल की थीं।
5 of 6
लीना चंदवरकर और किशोर कुमार
- फोटो : फाइल
कुछ वक्त बाद उनकी जिंदगी में गायक और अभिनेता किशोर कुमार की एंट्री हुई। लीना किशोर कुमार से बेहद प्यार करने लगीं थीं और उनसे शादी भी करना चाहती थीं, लेकिन उनके पिता इस शादी के खिलाफ थे क्योंकि एक तो किशोर कुमार उम्र में लीना से 20 साल बड़े थे और दूसरा, उनकी पहले से ही तीन शादियां हो चुकी थीं।