सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा स्टारर 'दबंग 3' का शूट जारी है। फिल्म की कास्ट का लुक और कोई भी सीन सोशल मीडिया पर वायरल न हो। इसके लिए हाल ही में सलमान खान ने शूटिंग सेट पर मोबाइल बैन करवा दिया था। लेकिन बावजूद इसके सेट से कुछ फोटोज और वीडियोज लीक हो गए हैं।
दबंग 3 के सेट से लीक हुए सलमान-सोनाक्षी के फोटोज, मोबाइल बैन करवाने का आइडिया हुआ फेल
दरअसल सलमान की इस फिल्म से ही महेश मांजरेकर की बेटी साईं मांजरेकर बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं। ऐसे में सलमान नहीं चाहते कि उनकी इजाजत के बिना साईं का लुक सोशल मीडिया पर सामने आए। ऐसे में सलमान ने शूटिंग सेट पर मोबाइल बैन करवा दिया था।
A post shared by ❤︎ Rawan Sinha ®☔︎ ❤︎ (@aslisona_fans) on
लेकिन सलमान खान की सख्त हिदायत के बाद भी शूटिंग सेट से कई फोटोज और वीडियोज लीक हो गए हैं। हालांकि इन फोटोज और वीडियोज में साईं तो नहीं हैं लेकिन सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा जरूर नजर आ रहे हैं।
A post shared by ❤︎ Rawan Sinha ®☔︎ ❤︎ (@aslisona_fans) on
जानकारी के मुताबिक सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटोज जयपुर की हैं। फोटोज में सलमान खान काले रंग के कपड़ों में नजर आ रहे हैं। तो वहीं सोनाक्षी सिन्हा हल्के हरे रंग की साड़ी में काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं।
A post shared by ❤︎ Rawan Sinha ®☔︎ ❤︎ (@aslisona_fans) on
बता दें कि दबंग 3, दबंग सीरीज का तीसरा पार्ट है। इस फिल्म में सलमान और सोनाक्षी लीड रोल में हैं। वहीं स्टोरी इस बार फ्लैशबैक में चलती नजर आएगी। जिसमें 'छोटे दबंग' साईं से रोमांस करते नजर आ सकते हैं।
A post shared by ❤︎ Rawan Sinha ®☔︎ ❤︎ (@aslisona_fans) on