पुराने समय से ही बॉलीवुड के कई सिंगर्स ऐसे हैं जिन्होने अपनी आवाज से किसी एक्टर को सुपरस्टार बना दिया। जैसे किशोर कुमार की आवाज ने राजेश खन्ना के करियर में चार चांद लगा दिए तो वही हिमेश रेशमिया की आवाज को लोगों ने इमरान हाशमी के एक्सप्रेशंस के साथ बहुत पसंद किया। बॉलीवुड फिल्मों की खासियत होती है उनके गाने। बप्पी दा की आवाज हो या फिर अरिजीत सिंह का गाना इन सभी सिंगर्स ने अपनी आवाज से दर्शकों के दिलों में अपनी एक खास जगह बनाई है।
थ्रोबैक: लोकप्रियता हासिल करने से पहले ऐसे दिखते थे आपके पसंदीदा सिंगर्स, अब पहचानना होगा मुश्किल
बप्पी लहरी
आई एम अ डिस्कों डांसर सहित बप्पी लहरी ने बॉलीवुड में कई सुपरहिट गाने दिए। बप्पी लहरी ने अपने गानों के साथ-साथ अपने स्टाइल से भी फिल्म जगत में अपनी एक अलग जगह कायम की। लेकिन बप्पी लहरी की इस युवा दिनों की तस्वीर को देखने के बाद उन्हें पहचानना वाकई मुश्किल है। वो इस तस्वीर में एकदम फिट लग रहे हैं।
ए. आर. रहमान
ए. आर. रहमान की दिल को सुकून देने वाली आवाज संगीत प्रेमियों को बहुत पसंद आती हैं। फिल्म जगत में उन्हें उनके गानों के लिए लोग बहुत पसंद करते हैं। आज की तरह ही युवा दिनों में भी ए. आर. रहमान के चेहरे से मासूमियत साफ छलकती है।
आशा भोसले
संगीत की दुनिया की रानी आशा भोसले ने कई सुपरहिट गाने दिए हैं। आशा भोसले की बड़ी बहन लता मंगेशकर को सुरों की देवी कहा जाता है। आशा भोसले भी अपने युवा दिनों में काफी खूबसूरत लगती थीं।
बादशाह
बादशाह ने बहुत ही कम समय में फिल्म जगत में अपनी एक अलग और खास जगह बनाई है। उनके युवा के दिनों की इस तस्वीर को देखकर उन्हें पहचानना वाकई मुश्किल है।