करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड
संजय कपूर की
शादी की खबर आने के बाद लगता है कि करिश्मा भी अपने लिए जल्द ही कुछ प्लान करने वाली हैं। आपको बता दें कि कल रात एक रेस्तरां के बाहर करिश्मा कपूर को अपने सो-कोल्ड बायफेंड संदीप तोशनीवाल के साथ देखा गया।
हाल ही में खबर आई थी कि संदीप जल्द अपनी वाइफ डॉक्टर आश्रिता से तलाक लेने वाले है। जिसके लिए संदीप और उनकी पत्नी के बीच सहमति भी बन गई है। कहा जा रहा है कि इसके बाद अब संदीप और लोलो की शादी का रास्ता साफ हो गया है।
खबरों की मानें तो संदीप ने अपनी पत्नी आश्रिता को मेंटल बताकर तलाक की अर्जी दाखिल की है। बता दें संदीप के दो बेटियां हैं जिसकी उम्र 11 और 6 साल है।
ये भी पढ़े- रवीना टंडन की फिल्म 'मातृ' देखते ही क्यों सेंसर बोर्ड उठकर चल दिया?
2 of 6
करिश्मा कपूर
- फोटो : Yogen Shah/ BollywoodLife
करिश्मा कपूर के संजय कपूर से दो बच्चे हैं। जिनका नाम समायरा और कियान है। आपको बता दें कि संदीप तोशनीवाल को अपनी पत्नी से तलाक लेने के लिए 2 करोड़ रूपए की एलीमनी अमाउंट देनी पड़ेगी। साथ ही उनकी हर बेटी को 3 करोड़ रुपये का हकदार बनाया गया है।
3 of 6
संदीप टोश्नीवाल
- फोटो : Yogen Shah/ BollywoodLife
कहा जा रहा है कि तलाक के बाद संदीप की पत्नी को उनका दिल्ली वाला घर मिल जायेगा। हालांकि अभी तक इस तलाक में संदीप के अधिकारों पर कोई बात नहीं की गई है।
करिश्मा और संजय के तलाक की वजह संजय का रंगीनमिजाज होना बताया गया। जिसके बारे में करिश्मा और उनका परिवार कुछ नहीं जानते था। लेकिन धीरे-धीरे उनकी असलियत उनके सामने आने लगी।
5 of 6
करिश्मा कपूर
- फोटो : Yogen Shah/ BollywoodLife
एक दिन अचानक करिश्मा ने संजय और उनकी मां रानी सुरिंदर कपूर पर दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज करा दिया। इसके बाद दोनों का रिश्ता उलझता चला गया।