अभिनय के बाद कुणाल खेमू निर्देशन में भी हाथ आजमाने जा रहे हैं। अभिनेता के निर्देशन में बनी पहली फिल्म "मडगांव एक्सप्रेस" 22 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, निर्माताओं ने हाल ही में फिल्म की रिलीज डेट के साथ फिल्म का पहला पोस्टर भी साझा किया है। इसका निर्माण फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी की प्रोडक्शन कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट ने किया है।
’Madgaon Express: कुणाल खेमू निर्देशित पहली फिल्म 'मडगांव एक्सप्रेस' का पोस्टर जारी, इस दिन होगी रिलीज’
रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर के प्रोडक्शन बैनर एक्सेल एंटरटेनमेंट ने इंस्टाग्राम पोस्ट पर फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा की और फिल्म का पहला लुक भी जारी किया। पोस्ट में लिखा है, "बचपन के सपने। लग गए अपने!!! #मडगांवएक्सप्रेस में आपका स्वागत है। तैयार हो जाओ एक यादगार यात्रा के लिए। 22 मार्च को आपके नजदीकी सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।"
एक यूजर ने लिखा, कुणाल कॉमेडी का एक और जबर्दस्त डोज लेकर आए हैं, 'फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'कुणाल निर्देशन में भी सफल होते नजर आ रहे है। आगामी फिल्म के लिए बधाई।' एक और यूजर ने लिखा, 'फिल्म की स्टार कास्ट पसंद आ रही है। उम्मीद है कि फिल्म भी काफी अच्छी होगी।'
'कलयुग', 'ट्रैफिक सिग्नल', '99', 'गोलमाल' फ्रेंचाइजी, 'गो गोवा गॉन' और 'लूटकेस' जैसी फिल्मों में अपने काम के लिए प्रशंसा बटोर चुके कुणाल ने अपनी लिखी स्क्रिप्ट से ही फिल्म का निर्देशन किया है।. फिल्म में नोरा फतेही, उपेन्द्र लिमये और छाया कदम भी मुख्य भूमिका में हैं।
Vijay Deverakonda: रश्मिका मंदाना के साथ सगाई पर विजय ने दी प्रतिक्रिया, फरवरी में शादी को लेकर कही यह बात