कॉमेडियन और एक्टर कृष्णा अभिषेक को महीनों बाद इस बात का एहसास हो रहा है कि उनकी पत्नी कश्मीरा की वजह से मामा गोविंदा उनसे दूर हो गए। यही नहीं अब तो कृष्णा सरेआम अपनी पत्नी को मामी और गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा से माफी मांगने को भी कह रहे हैं। फिल्मी गलियारे में एक चर्चा यह भी है कि वह ऐसा अपनी फिल्म 'तेरी भाभी है पगले' को फायदा पहुंचाने के लिए कर रहे हैं।
2 of 6
Krushna Abhishek and Kashmira Shah
'स्पॉटब्वॉय' को दिए इंटरव्यू में कृष्णा अभिषेक ने कहा, 'उस दिन कश्मीरा ने सोशल मीडिया पर जो लिखा, वह मामी को बुरा लगा। हालांकि, उसने मामी के लिए नहीं बल्कि मेरी बहन के लिए लिखा था। कश्मीरा से दो गलती हुई, एक तो उस पोस्ट को गलत समय डाला गया और दूसरा यह कि उसे किसी के भी बारे में वैसा नहीं लिखना चाहिए था।'
कृष्णा अभिषेक ने आगे कहा,'मेरी पत्नी कश्मीरा से गलती हुई है और उसे मामी से माफी मांगनी चाहिए।' दरअसल, कुछ वक्त पहले गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता कृष्णा अभिषेक के कॉमेडी शो 'डी कंपनी' में गए थे। जिस दिन दोनों शो पर गए उसी दिन कश्मीरा ने ट्वीट किया, 'कुछ लोग पैसों के लिए नाचते हैं।' सुनीता आहूजा को कश्मीरा की यह हरकत बुरी लगी।
हालांकि, कृष्णा ने उसी वक्त यह दावा कर दिया था कि कश्मीरा ने जो लिखा था वह उनकी बहन और टीवी एक्ट्रेस आरती के लिए था, मामा-मामी के लिए नहीं। उधर सुनीता आहूजा का कहना था कि उस दिन कश्मीरा के उस ट्वीट से ऐसा कहीं भी नहीं लगा कि वह पोस्ट उन्होंने ननद आरती के लिए लिखा था। उनका कहना था कि शो पर जाने के लिए उन्होंने पैसे लिए क्योंकि सेलिब्रिटीज ऐसा करते हैं। कश्मीरा को उनका मजाक उड़ाने की क्या जरूरत थी?
बता दें, उस घटना के बाद गोविंदा और कृष्णा के बीच दूरिया इतनी बढ़ गई थीं कि कृष्णा ने सुनीता पर आरोप तक लगा दिया था कि वह अपने बच्चों को उसने बात तक नहीं करने देतीं।
पिछले महीने कृष्णा अभिषेक ने जुड़वा बच्चों के पहले जन्मदिन पर आलीशान पार्टी रखी। मगर उसमें ना गोविंदा पहुंचे ना ही उनकी पत्नी। दोनों उस वक्त लंदन में थे। कृष्णा ने कहा कि दोनों ने जानबूझकर अपनी ट्रिप इस तरह प्लान की कि उन्हें बच्चों की पार्टी में ना जाना पड़े। वहीं सुनीता आहूजा का कहना था कि कृष्णा ने उन्हें पार्टी के लिए न्योता ही नहीं दिया था।