एक्ट्रेस कृति सेनन इन दिनों अक्षय कुमार संग अपनी आगामी फिल्म बच्चन पांडे का प्रमोशन करने में लगी हुई हैं। हाल ही में बच्चन पांडे का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज होने के बाद लव रोमांटिक सॉन्ग मेरी जान-मेरी जान रिलीज हुआ है। इस गाने में कृति और अक्षय कुमार में जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। इस गाने में सबसे खास यह है कि पूरे गाने के दौरान कृति अलग-अलग कलर की साड़ियों में दिखाई दे रही हैं और अब एक्ट्रेस ने ब्लैक साड़ी में अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में कृति सेनन का दिलकश अंदाज देख फैंस तारीफों के पुल बांध रहे हैं।
ब्लैक साड़ी में दिखाया स्टनिंग लुक-
कृति ने इंस्टाग्राम से जो स्टनिंग तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें देखा जा सकता है कि कृति ने ब्लैक साड़ी पहनी हुई है, जिसमें मैचिंग शाइन करते हुए सितारों से कढ़ाई की गई है। उन्होंने मैचिंग बैकलेस ब्लाउज के साथ इसे टीमअप किया है, तो वहीं कानों में उन्होंने ब्लैक मेटल के झुमके पहने हुए हैं। इस के साथ कृति ने लाइट मेकअप और स्मोकी कजरारी आंखों से लुक को कंप्लीट किया है। इस ओवर ऑल लुक में कृति बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही हैं और फैंस की भी उनकी तस्वीरें बेहद पसंद आ रही हैं।
फैंस कर रहे दिल खोलकर तारीफ-
दरअसल कृति सेनन ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अपने गाने का प्रमोशन किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "मेरी जान-मेरी जान, मेरी गीता ते कुरान"। कृति की इन तस्वीरों को देखने के बाद एक प्रशंसक ने कहा, मैं आपसे नजरे नहीं हटा सकता, तो वहीं दूसरे ने लिखा आप ब्लैक में ज्यादा खूबसूरत लगती हो। एक अन्य प्रशंसक ने मजेदार प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, "आपके ये कपड़े काजल गिरने की वजह से काले हुए हैं क्या?"। इसके अलावा कई प्रशंसक दिल वाली इमोजी के साथ ब्यूटीफुल, हमेशा की तरह खूबसूरत, क्यूट, सो क्यूट जैसे कमेंट करते नजर आ रहे हैं।
4 of 4
बच्चन पांडे
- फोटो : सोशल मीडिया
अगर बात करें कृति सेनन और अक्षय कुमार की फिल्म बच्चन पांडे की तो यह फिल्म 18 मार्च को रिलीज होने वाली है। फिल्म में जैकलीन फर्नांडिस, अरशद वारसी, पंकज त्रिपाठी, संजय मिश्रा, अभिमन्यु सिंह, प्रतीक बब्बर जैसे कलाकार दिखाई देने वाले हैं और इस फिल्म को फरहाद सामजी द्वारा निर्दशित किया गया है।