युवा अभिनेत्री कृति खरबंदा इस समय अभिनेता पुलकित सम्राट के साथ प्रेम संबंधों को लेकर और कुछ समय पहले मलेरिया से पीड़ित होने की वजह से ज्यादा चर्चाओं में हैं। हाल ही में उनकी एक फिल्म 'तैश' प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई है और इस हफ्ते से वह अपनी अगली फिल्म '14 फेरे' की शूटिंग भी विक्रांत मेस्सी के साथ शुरू करने वाली हैं। कृति हिंदी की कुछ छोटी बड़ी फिल्मों का हिस्सा जरूर रही हैं लेकिन उनका करियर अब तक बहुत आसान नहीं रहा।
2 of 6
Kriti Kharbanda Pulkit Samrat
- फोटो : amar ujala mumbai
हिंदी फिल्मों में कृति खरबंदा ने अपने करियर की शुरुआत विक्रम भट्ट के निर्देशन में बनी हॉरर थ्रिलर फिल्म 'राज- रिबूट' से इमरान हाशमी के साथ की। फिल्म में कृति का काम अच्छा रहा लेकिन फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिली। कृति अपने करियर की शुरुआत से ही तेलुगू, कन्नड़ और तमिल फिल्मों में काम करती रही हैं। इनमें 'गुगली', 'सुपर रंगा', 'ब्रूस ली- द फाइटर' जैसी फिल्मों के लिए उनकी बहुत सराहना भी हुई और पुरस्कार भी मिले।
3 of 6
Pulkit and Kriti
- फोटो : amar ujala mumbai
लेकिन, हिंदी फिल्मों में अभी तक कृति की वर्ष 2017 में राजकुमार राव के साथ एक फिल्म 'शादी में जरूर आना' ही ऐसी रही जिसके लिए उनके काम की सराहना हुई। उसी साल कार्तिक आर्यन के साथ उन्हें 'गेस्ट इन लंदन' फिल्म में भी देखा गया जिसमें उन्हें काम करने का अच्छा खासा मौका मिला। लेकिन, उनकी बाकी की हिंदी फिल्में जैसे; 'वीरे दी वेडिंग', 'यमला पगला दीवाना फिर से', 'हाउसफुल 4' और 'पागलपंती' में कृति खरबंदा बड़ी-बड़ी स्टार कास्ट में कहीं खो गईं।
4 of 6
तैश
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस साल ओटीटी पर रिलीज फिल्म 'तैश' में कृति पुलकित सम्राट, जिम सरभ, संजीदा शेख और हर्षवर्धन राणे के साथ नजर आई हैं। इस फिल्म के लिए भी कृति की ठीक-ठाक सराहना हुई। आजकल उनकी अगली फिल्म '14 फेरे' की चर्चा है। यह फिल्म भी ओटीटी के लिए ही बन रही है और इसकी शूटिंग कृति इसी हफ्ते शुरू करने वाली हैं।
5 of 6
कृति खरबंदा
- फोटो : instagram: kriti.kharbanda
हाल ही में मलेरिया जैसी बीमारी को मात देकर लौटीं कृति को काम पर लौटने की बहुत खुशी है। एक इंटरव्यू के दौरान कृति ने कहा कि मलेरिया ने उनकी काफी ऊर्जा बर्बाद कर दी है लेकिन फिर भी वह काम पर लौटने के लिए बहुत उत्साहित हैं। हो सकता है कि काम करते हुए उनके अंदर नीरसता का भाव कम हो। फिल्म '14 फेरे' की शूटिंग मुंबई में शुरू होगी। 10 दिन के बाद 25 दिन का शेड्यूल इस फिल्म का लखनऊ में रहेगा और उसके बाद 15 से 20 दिन की शूटिंग जयपुर में भी होगी। इस हिसाब से अगले कुछ महीने कृति काफी व्यस्त रहने वाली।