बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर का सोमवार तड़के 4 बजे 87 साल की उम्र में निधन हो गया। कृष्णा राज कपूर के बड़े बेटे रणधीर कपूर ने बताया कि 'कार्डियक अरेस्ट की वजह से मेरी मां का निधन हो गया। बढ़ती उम्र भी एक वजह थी।' कृष्णा राज कपूर परिवार के सदस्यों के बेहद करीब थीं। कपूर खानदान की होने वाली पार्टियों में उन्हें अक्सर देखा जाता था।
2 of 8
raj kapoor and krishna kapoor
राज कपूर और कृष्णा राज कपूर की शादी साल 1946 में मध्य प्रदेश के रीवा में हुई थी। दोनों की पहली मुलाकात के एक साल बाद दोनों की शादी हुई थी। शादी का किस्सा भी काफी दिलचस्प है। बता दें कि शादी से पहले कृष्णा कपूर का नाम कृष्णा मल्होत्रा था।
3 of 8
raj kapoor and krishna kapoor
रीवा में शादी करने की वजह यह थी कि कृष्णा के पिता तत्कालीन रीवा आईजी करतार नाथ मल्होत्रा थे। उस वक्त पृथ्वीराज कपूर रीवा में अपनी नाटक कंपनी के साथ पहुंचे थे। पृथ्वीराज कपूर उस वक्त एक बड़े एक्टर थे। ऐसे में उनकी सुरक्षा का जिम्मा कृष्णा के पिता करतार नाथ मल्होत्रा के कंधों पर ही था।
4 of 8
raj kapoor and krishna kapoor
पृथ्वीराज कपूर के साथ उनके दो बेटे राज कपूर और शम्मी कपूर भी थे। उस वक्त राज कपूर की उम्र महज 22 साल थी। यही से पृथ्वीराज कपूर और कृष्णा के पिता करतार नाथ मल्होत्रा के बीच दोस्ती हुई। बाद में यही दोस्ती रिश्तेदारी में तब्दील हो गई।
5 of 8
raj kapoor and krishna kapoor
पृथ्वीराज कपूर ने अपने बेटे राज कपूर की शादी कृष्णा कपूर के साथ तय कर दी। वो अपने बेटे राज कपूर की बारात लेकर मुंबई से रीवा पहुंचे थे। दोनों की शादी रीवा में सरकारी बंगले में हुई। रीवा नाम से कृष्णा को इतना लगाव था कि उन्होंने अपनी बेटी का नाम भी रीमा रखा था।