पूरे देश में आज कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। ऐसे में बॉलीवुड के भी कई ऐसे भजन हैं जो आपको इस दिन मंदिरों में बजते सुनाई जरूर दे जाएंगे। खास बात यह है कि कृष्णा के इन भजनों को सुने बिना आपको लगेगा की आपकी जन्माष्टमी कुछ अधूरी सी है लेकिन इस बार कृष्ण जन्माष्टमी को खास बनाइए भोजपुरी के इन भजनों को सुनकर...
जमना किनारे कान्हा पुकारे
इस गाने को खासतौर पर जन्माष्टमी के मौके पर ही रिलीज किया गया है। इस गाने को लिखा है मनोज मतलबी ने और गाया है भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने। गाने को सुनकर आप कृष्ण भक्ति में लीन हो जाएंगे।
मुरली के धुन पे
भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की एल्बम ‘खेसारी को प्रेम रोग भईल’ का सॉन्ग ‘मुरली के धुन पे’ बहुत ही मजेदार सॉन्ग है जो पूरी तरह फिल्मी है।
तू ही तो मेरी जान है राधा
पवन सिंह का ये गाना आज भी खूब पसंद किया जाता है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर आप इस गाने का आनंद ले सकते हैं। राधा-कृष्ण के प्रेम से सजे इस गाने को पवन सिंह ने गाया है।
कान्हा तोहरा बिना...
कृष्ण भजन में भोजपुरी के कई ऐसे गाने हैं, जो आज भी यूट्यूब पर काफी धमाल मचाए हुए हैं। उन्हीं में से एक 'कान्हा तोहरा बिना...' गाने के बोल और दृश्य मन मोह लेने वाले हैं। गाने में दिखाया गया है कि जब राधा से कृष्ण रूठ जाते हैं तो उन्हें मनाने के लिए राधा नृत्य करती हैं।