करण जौहर के शो कॉफी विद करण सीजन 7 के चौथे एपिसोड का प्रोमो जारी हो गया है। इस बार करण जौहर के साथ काउच पर विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे नजर आने वाले हैं। नया प्रोमो रिलीज होते ही छा गया है। करण जौहर ने विजय और अन्नया पर सवालों की बौछार की है। वहीं करण जौहर के कई सवालों पर विजय देवरकोंडा शर्माते और बचते हुए नजर आए। लेकिन करण भी जवाब निकलवाने में अपनी कला दिखाते रहे। अनन्या और विजय देवरकोंडा पहली बार करण जौहर के शो में नजर आने जा रहे हैं। बता दें कि विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे की फिल्म लाइगर का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है और ये फिल्म बहुत जल्द सिनेमाघरों में आने वाली है।
Koffee With Karan New Promo: विजय देवरकोंडा को सारा से लगा डर, करण का सवाल सुनकर उड़ा अनन्या के चेहरे का रंग
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Tue, 26 Jul 2022 01:43 PM IST
सार
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन