फेमस फिल्ममेकर करण जौहर का चर्चित चैट शो कॉफी विद करण सीजन 8 लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। शो के हालिया एपिसोड में करण के स्टूडेंट्स सिद्धार्थ मल्होत्रा और वरुण धवन शो में पहुंचे। दोनों ने करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से अपना बॉलीवुड करियर शुरू किया था। इस फिल्म में वरुण और सिद्धार्थ के साथ आलिया भट्ट ने भी अपना डेब्यू किया था। करण ने हाल ही में बताया कि दोनों अभिनेता नहीं चाहते थे कि वह आलिया भट्ट को फिल्म में कास्ट करें।
Karan Johar: स्टूडेंट ऑफ द ईयर में आलिया के साथ काम नहीं करना चाहते थे वरुण-सिद्धार्थ, करण जौहर ने किया खुलासा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Thu, 23 Nov 2023 11:42 AM IST
सार
करण जौहर ने कहा, 'मुझे आलिया को लेकर अभी भी याद है कि जब वह पहली बार आई थीं, दोनों ने मुझे मैसेज किया था कि आप उन्हें कास्ट नहीं कर सकते।'
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन