करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण 7' में इस हफ्ते 'हीरोपंती' के लीड टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन आने वाले हैं। एपिसोड का प्रोमो रिलीज हो चुका है, जो काफी मजेदार लग रहा है। टाइगर और कृति को फिर से एक साथ देखने के लिए उनके फैंस भी काफी एक्साइटेड हैं। शो में आईं अभिनेत्री कृति सेनन ने करण जौहर के सामने इस बात का खुलासा किया है कि वह अपनी फिल्मों के बारे में पहले अपनी मां से बात करती हैं।
2 of 4
कृति सेनन, टाइगर श्रॉफ
- फोटो : सोशल मीडिया
करण जौहर ने पिछले एपिसोड में कियारा आडवाणी से बात करते हुए इस बात का जिक्र किया था कि उन्होंने टलस्ट स्टोरीजट के लिए पहले कृति सेनन को रोल ऑफर किया था। कृति सेनन के अपनी मां गीता सेनन के मना करने पर इस रोल को रिजेक्ट कर दिया था, जिसके बाद करण ने कियारा को कास्ट किया था। इसी पर जब करण ने कृति से बात तो उन्होंने स्वीकार किया कि वह अक्सर अपने रोल को लेकर मां से बात करती हैं। और ऐसे में कुछ रोल वह उनके कहने पर मना कर देती हैं, जैसा कि 'लस्ट स्टोरीज' के साथ हुआ।
3 of 4
कृति सेनन
- फोटो : सोशल मीडिया
कृति सेनन कहा, 'मेरी मां ने आपके लस्ट स्टोरीज के रोल के लिए मना कर दिया था, क्योंकि वह उसके बोल्ड सीन्स को लेकर कंफर्टेबल नहीं थीं। इसलिए उन्होंने कहा कि इस रोल को न करना ही बेहतर है।' जब कृति से पूछा गया कि क्या वह फिल्म मेकर्स की ओर से दिए गए सभी रोल के लिए मां से पूछती हैं। इस पर कृति ने कहा, 'मैं एक मिडिल क्लास फैमिली से आती हूं। उनके लिए ऐसा कॉन्ट्रोवर्सियल टॉपिक थोड़ा चौंकाने वाले हो सकते हैं। लेकिन मैं हमेशा अपनी मां से नहीं पूछती हूं।'
4 of 4
कृति सेनन-टाइगर श्रॉफ
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि 'कॉफी विद करण' का यह नौवा एपिसोड है। शो में कृति ये भी बताती हैं कि वह 'हीरोपंती' मिलने से पहले करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' के लिए रिजेक्ट हुई थीं। इसके अलावा कृति और टाइगर की भी कमाल की बॉन्डिंग देखने को मिलेगी। शो 1 सितंबर को रात 12 बजे से डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम करेगा।