बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता और निर्देशक करण जौहर अपने चैट शो 'कॉफी विद करण' के नए सीजन को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस शो में करण जौहर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के साथ गॉसिप करते हुए नजर आएंगे। हालांकि, करण जौहर की निजी जिंदगी भी काफी गॉसिप से भरी हुई है। उनका यह शो पॉपुलर होने के साथ ही कई बार विवादों में भी रहा है। समय-समय पर इस शो को ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ा है। लेकिन करण का मानना है कि उन्हें इन चीजों से कभी भी फर्क नहीं पड़ा। आज एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने चैट शो के बारे में बात करते हुए कई खुलासे किए हैं।
2 of 4
करण जौहर
- फोटो : इंस्टाग्राम-विरल भयानी
करण जौहर इस समय अपने फेमस टॉक शो के सातवें सीजन को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इसमें भारतीय सिनेमा की तमाम हस्तियां शिरकत करती हैं, जिनमें से कई सेलेब्स अपने को स्टार्स और अन्य के बारे में कमेंट कर विवादों में आ जाते हैं। इन विवादों के बारे में करण ने एक इंटरव्यू में कहा, " सोशल मीडिया पर एक समय बॉलीवुड को लेकर भी बहुत बुरी-बुरी बातें फैली हुई थीं, जिनमें कॉफी विद करण को भी बहुत ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा, लेकिन मुझे पता था कि यह सब सिर्फ इंटरनेट तक सीमित है, इसका बिजनेस से कोई लेना देना नहीं है। यह सब सच नहीं हैं क्योंकि अगर ऐसा होता तो डिज्नी +हॉटस्टार यह शो क्यों करना चाहता? अभिनेता इस शो में आखिर क्यों आना चाहेंगे?'
3 of 4
करण जौहर
- फोटो : Instagram
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए करण जौहर ने कहा,'अगर यह ट्रोलिंग सच होती तो मुझे भी कॉफी विद करण करने में दिलचस्पी क्यों होगी? इसलिए मुझे हमेशा यह महसूस हुआ किया कि यह नकारात्मक मजाक सिर्फ एक भ्रम है। यह सब वास्तव में नहीं होता है। बिल्कुल भी नहीं। आप अचानक बॉलीवुड से नफरत कैसे कर सकते हैं, जिसे आप 100 से अधिक वर्षों से प्यार करते हैं?' करण ने यह भी कहा कि ' इन नकारात्मक चीजों ने मुझे कभी भी चिंतित नहीं किया क्योंकि मुझे पता था कि यह सब एक समय बीत जाएगा।'
4 of 4
करण जौहर
- फोटो : Instagram
करण जौहर के इस शो में कंगना रणौत ने उन्हें 'बॉलीवुड में नेपोटिज्म का किंग' भी बुलाया था। कंगना के इस इलजाम से लेकर क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और केएल राहुल को महिलाओं के बारे में भद्दी कमेंट करने तक अक्सर यह शो सुर्खियों में बना रहा था। बता दें कि करण जौहर साल 2004 में प्रसारित हुए इसके पहले सीजन के बाद से ही शो की मेजबानी कर रहे हैं। फिल्म निर्माता ने यह भी स्वीकार किया कि 'कॉफी विद करण' विवादों पर नहीं, बल्कि सितारों की वजह से चलता है। करण जौहर का चैट शो 'कॉफी विद करण' सीजन 7 इस बार टीवी पर नहीं, डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 7 जुलाई से स्ट्रीम करेगा। बीते दिन इस शो का प्रोमो रिलीज किया गया था, जिसमें रणवीर सिंह और आलिया भट्ट नजर आ रहे हैं।