Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मलाइका के खुलेआम इजहार के बाद अटकलें तेज, आखिर कब से शुरू हुई अर्जुन के साथ लुका-छिपी?

Wed, 27 Feb 2019 05:55 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Wed, 27 Feb 2019 05:55 PM IST
विज्ञापन
Know the detail about rumoured love story of Malaika Arora Arjun Kapoor
Malaika Arora Arjun Kapoor - फोटो : file photo

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के रिश्ते की चर्चाओं का बाजार गर्म है। यह दोनों आकाश अंबानी (Akash Ambani) की शादी के प्री-वेडिंग पार्टी में हिस्सा लेने के लिए स्विटजरलैंड भी एक साथ रवाना हुए। इससे पहले एक साथ डिनर और लंच की कई तस्वीरें सामने आईं जिसने कहीं न कहीं इन दोनों के रिश्ते पर मुहर जरूर लगा दी। इस बीच मलाइका का एक बयान सामने आया है जिसने यह साफ कर दिया कि इन दोनों के बीच कुछ तो है।

Trending Videos
Know the detail about rumoured love story of Malaika Arora Arjun Kapoor
Malaika Arora - फोटो : instagram

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) कुछ दिन पहले एक टॉक शो में पहुंची थीं। यहां मलाइका से अर्जुन को लेकर सवाल पूछा गया। इस पर मलाइका ने कहा, 'मैं अर्जुन कपूर को पसंद करती हूं। ऐसे भी और वैसे भी।' मलाइका के इस जवाब के बाद दोनों के रिश्ते की अटकलें तेज हो गई हैं। मलाइका के इस बयान को एक तरह से कबूलनामा के तौर पर देखा जा रहा है। वहीं करीना और प्रियंका के बयान ने मानों इन दोनों के रिश्ते पर मुहर ही लगा दी। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

This is it! The culmination of all the fun moments of the entire season - the prestigious #KoffeeAwards. #KoffeeWithKaran @mallikadua @virdas @kirronkhermp @malaikaaroraofficial #toodles

A post shared by Star World (@starworldindia) on

Know the detail about rumoured love story of Malaika Arora Arjun Kapoor
Kareena Kapoor Khan Priyanka Chopra - फोटो : instagram

करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) हाल ही में रियलिटी शो में पहुंची थीं। इस चैट शो में होस्ट करीना और प्रियंका से अर्जुन और मलाइका के रिश्ते पर सवाल पूछते हैं। चैट शो में दिखाया गया है कि प्रियंका इन दोनों के रिश्ते पर मुहर लगाती हैं तो वहीं करीना हां में जवाब देती हैं। शो में जब होस्ट करीना और प्रियंका से अर्जुन और मलाइका की शादी के बारे में पूछते हैं तो दोनों चुप हो जाती हैं। खास बात यह है कि मलाइका और अर्जुन ने अपने रिश्ते का अभी तक कोई आधिकारिक एलान नहीं किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Know the detail about rumoured love story of Malaika Arora Arjun Kapoor
Malaika Arjun - फोटो : file photo

मलाइका और अर्जुन के रिश्ते की सुगबुगाहट उस वक्त से शुरू हो गई थी जब दोनों पहली बार एक साथ 'लैक्मे फैशन वीक' (Lakme Fashion Week) में एक साथ बैठे नजर आए थे। इन दोनों की तस्वीर ने उस वक्त इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था। साल 2018 के अगस्त महीने में 'लैक्मे फैशन वीक' (Lakme Fashion Week)  में अर्जुन मलाइका के साथ पहुंचे थे। अर्जुन अपने दोस्त और डिजाइनर कुणाल रावल के विंटर कलेक्शन में पहुंचे थे। दोनों को फैशन शो के दौरान सामने वाली लाइन में बैठे देखा गया था। इस तस्वीर के बाद से दोनों के रिश्ते की अटकलें लगने लगी थीं। 

विज्ञापन
Know the detail about rumoured love story of Malaika Arora Arjun Kapoor
Malaika Arora Arjun Kapoor - फोटो : file photo

इसके बाद अर्जुन 'इंडियाज गॉट टैलेंट' (India's Got Talent) शो में अपनी फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' (Namaste England) का प्रमोशन करने आए थे। इस शो की एक जज मलाइका भी थीं। इस शो की कुछ तस्वीरें वायरल हुई थीं जिसमें अर्जुन मलाइका का हाथ पकड़कर स्टेज की तरफ आते हुए दिखाई दिए थे। यहां तक कि दोनों ने सेल्फी भी ली थी। इसके बाद तो मानों मलाइका और अर्जुन की तस्वीरों की झड़ी सी लग गई। खबरों की मानें तो यह दोनों इस साल शादी भी कर सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed