बीते साल 24 फरवरी को जब श्रीदेवी के निधन की खबर आई तो पूरा बॉलीवुड शोक में डूब गया। श्रीदेवी को बॉलीवुड की पहली फीमेल सुपर स्टार कहा गया। श्रीदेवी की पर्दे पर मौजूदगी हमेशा हीरो पर भारी पड़ी। उनकी फैन फॉलोइंग किसी बड़े हीरो से कम नहीं थी। अपने एक्टिंग का लोहा मनवा देने वाली श्रीदेवी ने पांच फिल्मफेयर पुरस्कार भी प्राप्त किये। श्रीदेवी की मौत कई वजहों से संदेह में रही, लेकिन बाद में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सब कुछ साफ हो गया
जानिए वो कारण जिनकी वजह से श्रीदेवी की मौत को लेकर कई सवाल उठे
जब श्रीदेवी का निधन हुआ था तो कई बार उनके मौत की वजह बदल गई थी । पहले खबर आई कि श्रीदेवी का निधन कार्डियक अरेस्ट से हुआ था । जबकि श्रीदेवी के देवर संजय कपूर ने बताया कि उन्हें पहले से कोई दिल की बीमारी नहीं थी। श्रीदेवी अपनी फिटनेस को लेकर काफी सजग रहती थीं।
इसके बाद फॉरेंसिक रिपोर्ट में कहा गया कि उन्हें हार्ट अटैक आया था । पहले मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट माना जा रहा था। बाद में शरीर में जहर की जांच के लिए टॉक्सीलॉजी टेस्ट भी किया गया था। मगर टेस्ट में साफ हुआ कि श्रीदेवी की मौत पूरी तरह प्राकृतिक थी।
इसके बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कहा गया कि श्रीदेवी की मौत शराब के नशे में बाथटब में डूबने से हुई। दुबई पुलिस ने पूरी जांच के बाद ये रिपोर्ट सौंपी थी । पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद भी श्रीदेवी की मौत पर सवाल उठते रहे । कुछ अफवाहें भी उड़ीं जिन्हें बाद में झूठा बताया गया ।
श्रीदेवी की एक करीबी ने बताया कि वो हमेशा सुंदर दिखना चाहती थीं । इसलिए उन्होंने कई सर्जरी करवाई थीं । उन पर सुंदर दिखने का बहुत प्रेशर था । श्रीदेवी ने 29 बार अपनी खूबसूरती को निखारने के लिए इसका सहारा लिया था । आखिरी सर्जरी में गड़बड़ी होने की वजह से उन्हें कई दवाईयां भी लेनी पड़ रही थीं।