पॉपुलर टीवी शो 'रामायण' में सीता के रोल से मशहूर हुईं एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया 29 अप्रैल को अपना जन्मदिन मनाती हैं। रामायण में सीता का किरदार निभाने के चलते लोग इनको देवी-देवता की तरह पूजने लगे थे। एक समय आलम ये था कि राम बने अरुण गोविल और सीता बनी दीपिका कहीं भी जाते थे तो मानों लोग देवी-देवता की तरह से उन्हें सम्मान देने लगते थे।
2 of 5
दीपिका
- फोटो : file photo
साल 2017 में दीपिका ने 25 साल बाद फिर से टीवी में एंट्री की थी। उन्होंने गुजराती शो 'छुटा छेड़ा' से छोटे परदे पर वापसी की। दीपिका चिखलिया टीवी के साथ कई बॉलीवुड फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। इतना ही नहीं शुरुआती दौर में उन्होंने बी ग्रेड फिल्में भी काम किया था।
3 of 5
deepika chikhalia
- फोटो : file photo
दीपिका चिखलिया ने साल 1983 में फिल्म 'सुन मेरी लैला' से अपना फिल्मी सफर शुरू किया था। इसके बाद वह 'भगवान दादा' (1986), 'आशा ओ भालोबाशा' (बंगाली, 1989), 'खुदाई' (1994), जैसी फिल्मों में नजर आईं। वह 'चीख' (1986),'रात के अंधेर में' (1987) और 'नांगल' (तमिल, 1992) जैसी बी ग्रेड फिल्मों में बतौर एक्ट्रेस काम किया था।
फिल्मी दुनिया में किस्मत आजमाने के चलते दीपिका ने फिल्म में बोल्ड सीन फिल्माने में भी कोई संकोच नहीं किया था। हालांकि रामायण सीरीयल में सीता का किरदार अदा करने के बाद दीपिका ने अपने अभिनय करियर में ऐसे दृश्यों को करने से मना कर दिया था।
5 of 5
दीपिका
- फोटो : file photo
दीपिका ने हेमंत टोपीवाला से शादी की थी। हेमंत श्रृंगार बिंदी और टिप्स एंड टोज नेलपॉलिश के ओनर हैं। दीपिका और हेमंत की दो बेटियां हैं- निधि टोपीवाला और जूही टोपीवाला। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दीपिका अब पति की कंपनी की मार्केटिंग टीम की हेड हैं।