फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KGF Chapter 2: 'केजीएफ' को पैन इंडिया फिल्म बनाने के लिए मेकर्स ने अपनाई यह रणनीति, पूरी इंडस्ट्री को आना पड़ा था साथ

Thu, 14 Apr 2022 07:51 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Thu, 14 Apr 2022 07:51 AM IST
विज्ञापन
Know About Yash KGF Chapter 2 Star Cast Who Belong to Tamil, Telugu, Kannada, Hindi Pan India Film Industries News in Hindi
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : ट्विटर

साउथ सुपरस्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'केजीएफ: चैप्टर 2' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। 2018 में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली पैन इंडिया फिल्म 'केजीएफ' के सीक्वल ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। 2015 में जब 'केजीएफ' के निर्देशक प्रशांत नील ने कन्नड़ सिनेमा के एक छोटे से प्रोजेक्ट के रूप में 'केजीएफ: चैप्टर 1' की शुरुआत की थी, तब उन्होंने कभी नहीं सोचा होगा कि यह फिल्म एक दिन रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स तोड़ देगी। इसके मुख्य कलाकार यश के मन में भी यह ख्याल कभी नहीं आया होगा कि 'केजीएफ' उन्हें कन्नड़ सिनेमा के सुपरस्टार से पूरी दुनिया का 'रॉकी भाई' बना देगी। 



यदि हम कन्नड़ सिनेमा के एक छोटे से प्रोजेक्ट के रूप में शुरू होने वाली इस फिल्म के पैन इंडिया सफलता हासिल करने की बात करें तो इसका श्रेय निर्देशक प्रशांत नील और अभिनेता यश के अलावा इसकी कास्टिंग को भी जाता है। माना इस फिल्म की शुरुआत कन्नड़ प्रोजेक्ट के तौर पर हुई थी, लेकिन इस फिल्म में अभिनय करने वाले कलाकार जरूरत के मुताबिक कन्नड़, तेलुगू, हिंदी, तमिल और मलयालम सिनेमा से भी कास्ट किए गए थे। जी हां, प्रशांत नील ने फिल्म को पैन इंडिया बनाने के लिए इसकी कास्टिंग भी पैन इंडिया से की थी। इस रिपोर्ट में जानें पूरी कहानी...

Know About Yash KGF Chapter 2 Star Cast Who Belong to Tamil, Telugu, Kannada, Hindi Pan India Film Industries News in Hindi
अधीरा, केजीएफ 2 में संजय दत्त - फोटो : social media

हिंदी सिनेमा के दर्शकों को आकर्षित करने के लिए मिला संजय दत्त का साथ
'केजीएफ: चैप्टर 1' के बाद लाखों दर्शकों की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए प्रशांत नील ने 'केजीएफ: चैप्टर 2' के लिए हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार संजय दत्त और रवीना टंडन को कास्ट किया। संजय दत्त फिल्म ने फिल्म में अधीरा का किरदार निभाया तो अभिनेत्री रवीना टंडन भारत की प्रधानमंत्री रमिका सेन के रूप में नजर आईं।

Know About Yash KGF Chapter 2 Star Cast Who Belong to Tamil, Telugu, Kannada, Hindi Pan India Film Industries News in Hindi
फिर से रिलीज होगी 'केजीएफ चैप्टर वन' - फोटो : सोशल मीडिया

कन्नड़ भाषी दर्शकों का मुख्य आकर्षण बने यश
फिल्म में 'रॉकी भाई' की भूमिका निभाने वाले यश मुख्य रूप से कन्नड़ सिनेमा के सुपरस्टार हैं। छोटे पर्दे पर काम कर चुके यश आज कन्नड़ फिल्म उद्योग में सबसे सफल और सबसे अधिक भुगतान पाने वाले अभिनेताओं में से एक हैं। यश के अलावा इस फिल्म कन्नड़ सिनेमा से कई अन्य कलाकार भी हैं। जैसे गुरु पांडियन की भूमिका निभाने वाले अच्युत कुमार (अच्युत राव), कमल के रूप में वशिष्ठ एन. सिम्हा, नाराची में विट्टल नामक गुलाम के रूप में बी सुरेश और समाचार चैनल के मालिक श्रीनिवास का किरदार अदा करने वाले टी. एस. नागभरण।

विज्ञापन
विज्ञापन
Know About Yash KGF Chapter 2 Star Cast Who Belong to Tamil, Telugu, Kannada, Hindi Pan India Film Industries News in Hindi
केजीएफ 2 - फोटो : सोशल मीडिया

तेलुगू फिल्म उद्योग से पैन इंडिया स्टार बने ये कलाकार
केजीएफ: चैप्टर 2 में सीबीआई अधिकारी कन्नगंती राघवन का किरदार अदा करने वाले कलाकार राव रमेश भारतीय अभिनेता हैं, जो मुख्य रूप से तेलुगू सिनेमा, तेलुगू थिएटर और टेलीविजन में अपने काम के लिए जाने जाते हैं। इससे पहले राव रमेश कोठा बंगारू लोकम (2008), अवकाई बिरयानी (2008) और एस.एस. राजामौली की मगधीरा (2009) में भी अभिनय कर चुके हैं।

विज्ञापन
Know About Yash KGF Chapter 2 Star Cast Who Belong to Tamil, Telugu, Kannada, Hindi Pan India Film Industries News in Hindi
केजीएफ एक्टर यश - फोटो : सोशल मीडिया

सरन शक्ति ने तमिल सिनेमा का किया प्रतिनिधित्व
सरन शक्ति मुख्य रूप से तमिल फिल्मों में काम करते हैं। उन्होंने कदल (2013) में एक बाल कलाकार के रूप में अपनी शुरुआत की। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed