बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान का कल (2 नवंबर) 53वां जन्मदिन है। उन्हें बॉलीवुड में 25 साल से भी ज्यादा का वक्त हो चुका है जिसमें उन्होंने एक से एक हिट फिल्म अपने नाम की है। ऐसे में उनके जन्मदिन से पहले जानेंगे उनके घर मन्नत का महीने का बिजली का बिल जो इन 6 बॉलीवुड के दिग्गजों से भी ज्यादा आता है..तो आइए जानते हैं...
इस कड़ी में सबसे पहले बात करेंगे कटरीना कैफ की। बता दें कि कटरीना कैफ अपने मुंबई वाले घर का बिजली का बिल महीने का 10 लाख रुपये तक भरती हैं जो इस लिस्ट में सबसे कम है। गौरतलब है कि इस दिवाली कटरीना फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तां में अमिताभ बच्चन और आमिर खान के साथ नजर आने वाली हैं।
वहीं, बॉलीवुड की पद्मावती दीपिका पादुकोण महीने का 13 लाख रुपये बिजली का बिल पे करती हैं। बता दें कि इसी महीने की 14 और 15 तारीख को दीपिका अपने ब्वॉयफ्रेंड और एक्टर रणवीर सिंह से शादी करने जा रही हैं। रणवीर और दीपिका की पहली मुलाकात संजय लीला भंसाली की सुपरहिट फिल्म रामलीला (2013) के सेट पर हुई थी।
बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान अपने बांद्रा वाले अपार्टमेंट में महीने की 22 लाख रुपये की बिजली की खपत करते हैं। बात करें आमिर खान की अपकमिंग फिल्म को वह ठग्स ऑफ हिंदोस्तां में मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। बॉलीवुड के इतिहास में यह पहली बार है जब आमिर और अमिताभ किसी फिल्म में एक साथ नजर आएंगे। बता दें कि 4 नवंबर से आमिर एक बार फिर टीवी शो सत्यमेव जयते को होस्ट करते दिखाई देंगे।
ऐसे में सदी के महानायक अपनी पूरी फैमिली के साथ जूहू वाले बंगले पर रहते हैं जिसका महीने का तकरीबन 22 लाख रुपये का बिल आता है। अमिताभ 8 नवंबर को रिलीज होने जा रही फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तां में आजाद का बड़ा रोल करने जा रहे हैं। फिल्म यशराज बैनर तले बनी है जिसे विनय कृष्णा आचार्य ने डायरेक्ट किया है।