बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों नेपोटिज्म (भाई-भतीजावाद) और वंशवाद को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या करने के बाद कई सितारों ने फिल्म इंडस्ट्री में नेपोटिज्म होने की बात को कबूला है। वहीं जब भी नेपोटिज्म को लेकर बहस होती है तो बॉलीवुड के कुछ स्टार किड हमेशा से संघर्ष करके आए सितारों के निशाने पर होते हैं। इनमें से एक आलिया भट्ट भी हैं। आलिया भट्ट एक स्टार किड हैं। उन्होंने करण जौहर की फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की था। करण जौहर की फिल्मों में काम करने और स्टार किड होने की वजह से बहुत बार उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ता है। ऐसे में आज हम आपको आलिया भट्ट की फिल्मों के जरिए बताते हैं कि उनका अबतक का फिल्मी सफर कैसा रहा है। एक नजर आलिया भट्ट की शानदार फिल्मों पर...
Alia Bhatt Filmography: नेपोटिज्म को लेकर चर्चा में आलिया भट्ट, जानिए कैसा रहा अभिनेत्री का अब तक का फिल्मी सफर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Thu, 23 Jul 2020 04:05 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
