आने वाला समय अभिनेता अजय देवगन के लिए काफी व्यस्त रहने वाला है। उन्होंने दो दिन पहले ही अपनी रुकी हुई फिल्म 'भुज- द प्राइड ऑफ इंडिया' की शूटिंग शुरू की है। और अब वह अपनी एक और रुकी हुई फिल्म 'मैदान' की शूटिंग अगले साल जनवरी से शुरू करने की तैयारी में जुट गए हैं। इस फिल्म के लिए फिर से एक नया खेल का मैदान बनाया जाएगा।
2 of 6
फिल्म- भुज द प्राइड ऑफ इंडिया
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अजय देवगन ने कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन का पूरा समय अपने घर में ही रहकर बिताया है। इस बीच उन्होंने कुछ पटकथाएं पढ़ीं और एक म्यूजिक वीडियो 'ठहर जा' भी बनाया। लगभग आठ महीने के बाद उन्होंने हैदराबाद की रामोजी फिल्म सिटी में अपनी फिल्म 'भुज- द प्राइड ऑफ इंडिया' की शूटिंग शुरू की है। कुछ ही दिनों पहले अजय देवगन ने अमिताभ बच्चन के साथ एक फिल्म 'मेडे' की भी घोषणा की है जिसकी शूटिंग वह 'भुज' के पूरा होने के बाद हैदराबाद में ही शुरू करेंगे।
3 of 6
मैदान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'मेडे' एक थ्रिलर ड्रामा फिल्म होगी जिसमें अमिताभ बच्चन के साथ खुद अजय देवगन भी नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्माण और निर्देशन खुद अजय देवगन ही करने वाले हैं। इसकी शूटिंग वह दिसंबर में शुरू करेंगे। इस फिल्म के खत्म होने के बाद ही अजय मुंबई आकर जनवरी के लगभग तीसरे सप्ताह में 'मैदान' की बची हुई शूटिंग को अंजाम देने वाले हैं। 'मैदान' की ज्यादातर शूटिंग तो लॉकडाउन से पहले ही पूरी हो गई थी। इसमें अजय के साथ दक्षिण भारतीय अभिनेत्री प्रियमणि भी अहम भूमिका में हैं। उन्होंने इस फिल्म के लिए अपनी शूटिंग पूरी कर ली है।
4 of 6
मैदान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म 'मैदान' में अजय देवगन कोच सैयद अब्दुल रहीम की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। यह फिल्म इसी साल रिलीज होनी थी लेकिन पूरी न होने की वजह से निर्माताओं ने इस फिल्म को अगले साल स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज करने का फैसला किया है। अजय देवगन के खाते में फिल्मों की लाइन लगी हुई है। इस समय वह जिस फिल्म 'भुज- द प्राइड ऑफ इंडिया' की शूटिंग करने में व्यस्त हैं, यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने के लिए प्रस्तावित है।
'भुज- द प्राइड ऑफ इंडिया' के बाद उनके निर्माण में बनी एक और फिल्म 'द बिग बुल' भी ओटीटी पर ही रिलीज होगी। इसमें अभिषेक बच्चन मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म 'सूर्यवंशी' में अजय और रणवीर एक्सटेंडेड कैमियो करते हुए दिखेंगे। फिल्म में मुख्य भूमिकाएं निभाएंगे अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ। यह फिल्म अगले साल मार्च में रिलीज हो सकती है। दक्षिण भारतीय फिल्म 'बाहुबली' के निर्देशक एसएस राजामौली की एक और बहुप्रतीक्षित फिल्म 'आरआरआर' में भी अजय देवगन की एक सहायक भूमिका रहेगी। यहां मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे रामचरण और एनटीआर जूनियर। इस फिल्म में आलिया भट्ट का भी मुख्य अभिनेत्री का किरदार होगा। फिलहाल इसकी शूटिंग चल ही है।