आज किस डे के मौके पर हम आपको कुछ ऐसे चुंबन के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके होने के बाद बड़ा विवाद खड़ा हुआ था। इसमें बॉलीवुड हस्तियों से लेकर राजनेता तक शामिल हैं। आइए जानते हैं उन चुंबन के बारे में जो अगले दिन ही अखबारों की हेडलाइन बन गए थे।
KISS DAY: जब खुल्लम-खुल्ला किस करते हुए कैमरे में कैद हुए ये सितारे, खड़ा हुआ था बड़ा विवाद
अमिताभ बच्चन और जया बच्चन
इसमें सबसे पहला नाम आता है महानायक अमिताभ बच्चन और जया बच्चन का। जी हां, एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान बिग बी ने जया को सबके सामने चूम लिया था। खास बात ये थी कि मौके पर रेखा भी मौजूद थीं। इस अवॉर्ड फंक्शन में बिग बी को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया गया था।
KISS DAY: जब खुल्लम-खुल्ला किस करते हुए कैमरे में कैद हुए ये सितारे, खड़ा हुआ था बड़ा विवाद
शिल्पा शेट्टी और मंदिर के पुजारी
शिल्पा शेट्टी एक बार सखिगोपाल मंदिर में दर्शन के लिए पहुंची थीं। यहां उन्होंने मंदिर के पुजारी से पूजा करवाई। पूजा के बाद पुजारी जी शिल्पा के साथ फोटो खिंचवाने लगे। फिर उन्होंने देखते ही देखते शिल्पा के गाल को चूम लिया। कैमरे में ये नजारा कैद हो गया और अगले दिन शिल्पा कंट्रोवर्सी से घिर गई थीं।
KISS DAY: जब खुल्लम-खुल्ला किस करते हुए कैमरे में कैद हुए ये सितारे, खड़ा हुआ था बड़ा विवाद
मीका सिंह और राखी सावंत
ये किस्सा तो आप सभी को याद ही होगा। गायक मीका सिंह ने अपने जन्मदिन की पार्टी पर राखी सावंत को इनवाइट किया था। शराब के नशे में मीका इतने उत्साहित हो गए कि उन्होंने राखी को पकड़कर स्मूच कर लिया। ध्यान देने वाली बात ये थी कि उस पार्टी में राखी के ब्वॉयफ्रेंड अभिषेक भी मौजूद थे। इसके बाद राखी ने मीडिया के सामने काफी बवाल मचाया था।
KISS DAY: जब खुल्लम-खुल्ला किस करते हुए कैमरे में कैद हुए ये सितारे, खड़ा हुआ था बड़ा विवाद
बराक ओबामा और मिशेल ओबामा
वैसे पश्चिमी सभ्यता में किस करना कोई बड़ी बात नहीं है। लेकिन जब ओबामा अमेरिका के राष्ट्रपति थे तब वो अपनी पत्नी के साथ बास्केट बॉल सीरीज देखने के लिए पहुंचे थे। यहां उन्होंने अपनी दोनों बेटियों के सामने पत्नी मिशेल को स्मूच कर लिया था और दोनों कैमरे में कैद हो गए थे।