{"_id":"61809ddc60852a4f995444cc","slug":"king-khan-s-birthday-mannat-lit-up-with-lights-on-shahrukh-khans-special-day-pictures-surfaced-on-social-media","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"किंग खान का जन्मदिन: शाहरुख खान के खास दिन पर रोशनी से जगमगाया 'मन्नत', सोशल मीडिया पर सामने आईं तस्वीरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
किंग खान का जन्मदिन: शाहरुख खान के खास दिन पर रोशनी से जगमगाया 'मन्नत', सोशल मीडिया पर सामने आईं तस्वीरें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Tue, 02 Nov 2021 07:46 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
शाहरुख खान
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
बॉलीवुड के बादशाह कहे जाने वाले सुपरस्टार शाहरुख खान का नाम इंडस्ट्री के उन कलाकारों में शामिल हैं जिन्होंने देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी अपनी एक अलग पहचान बनाई है। किंग खान के नाम से मशहूर शाहरुख खान की जबरदस्त फैन फॉलोइंग यह बताने के लिए काफी है कि लोगों को उनकी अदाकारी कितनी पसंद है। अभिनेता हर साल 2 नवंबर को अपना जन्मदिन मनाते हैं। इस साल वह अपना 56वां जन्मदिन मनाएंगे। शाहरुख के फैंस के लिए यह दिन किसी त्यौहार से कम नहीं है। ऐसे में शाहरुख भी अपने फैंस के इस प्यार के बदले हर साल जन्मदिन के मौके पर अपने घर मन्नत की छत से हाथ हिलाकर उनका अभिवादन करते हैं।
वहीं, इस साल एक्टर के जन्मदिन से पहले यानी सोमवार की रात उनके घर मन्नत को रोशनी से सजाया गया है। शाहरुख मंगलवार 2 नवंबर को अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं। एक पेपराजी अकाउंट से शेयर किए गए उनके घर के एक वीडियो में शाहरुख खान का आवास रोशनी से सजा नजर आ रहा हैं। घर की हर मंजिल पर लगी टिमटिमाती टाइट से घर जगमगा रहा है।
2 of 5
शाहरुख खान
- फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख के घर का यह वीडियो देख उनके प्रशंसक इस पर अपनी- अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक प्रशंसक ने लिखा, "इसकी क्या जरूरत है एक फुंक मार ले सारी दुनिया जगमग करेगी।" वहीं, एक यूजर ने कमेंट किया, 'मन्नत या जन्नत'। यूजर ने लिखा, "मन्नत तो जन्नत बन गया।" एक यूजर ने यह भी कहा, ''सुंदर हैप्पी बर्थडे और दीवाली।''
इस साल शाहरुख का जन्मदिन दिवाली (4 नवंबर ) से पहले आया है। वहीं अभिनेता के बड़े बेटे, आर्यन खान का जन्मदिन 13 नवंबर को आएगा। बीते दिनों शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद चर्चा में थे। मुंबई क्रूज ड्रग्स जब्ती मामले में आर्यन को पिछले हफ्ते ही आर्थर रोड जेल में करीब एक महीने बिताने के बाद जमानत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शाहरुख खान
- फोटो : सोशल मीडिया
अपने बेटे को जेल से निकालने के लिए अभिनेता ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया था। 23 वर्षीय आर्यन की जमानत की खबर सामने आने के बाद शाहरुख की मुस्कुराते हुए एडवोकेट सतीश मानेशिंदे और आर्यन की कानूनी टीम की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आईं थी। तस्वीरों में उनकी मैनेजर पूजा ददलानी भी नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
5 of 5
शाहरुख खान
- फोटो : सोशल मीडिया
इधर, आर्यन के जेल में रहने के दौरान, ऋतिक रोशन, राहुल ढोलकिया, संजय गुप्ता, हंसल मेहता, रवीना टंडन, जॉनी लीवर, कनिका ढिल्लों, रीमा कागती, फराह खान, सुज़ैन खान, अली फज़ल और अन्य सहित कई हस्तियों ने शाहरुख और उनकी पत्नी का समर्थन किया था। आर्यन शाहरुख और गौरी के सबसे बड़े बेटे हैं। यह कपल सुहाना खान और अबराम के माता-पिता भी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।