{"_id":"58ef07674f1c1b6137cf83d7","slug":"kim-sharma-lashes-out-at-a-leading-publication-shame-on-you","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'कंगाल' होने की खबरों पर भड़कीं किम शर्मा, कहा, 'शर्म आनी चाहिए'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'कंगाल' होने की खबरों पर भड़कीं किम शर्मा, कहा, 'शर्म आनी चाहिए'
amarujala.com- Presented by: संगीता तोमर
Updated Thu, 13 Apr 2017 07:15 PM IST
विज्ञापन
किम शर्मा
हाल ही में किम शर्मा ने अपने पति से अलग होने की खबरों को गलत बताया था और कहा था कि वो सब बकवास हैं, बावजूद इसके कुछ मीडिया रिपोर्ट्स किम शर्मा पर पर्सनल कमेंट करने से बाज नहीं आईं। किम शर्मा पहले तो इन खबरों को नजरअंदाज करती रहीं, लेकिन हद तो तब हो गई जब एक लीडिंग पब्लिकेशन ने ये खबर चला दी कि पति से अलग होने के बाद किम शर्मा कंगाल हो गई हैं।
किम शर्मा
ये खबर पढ़ने के बाद किम शर्मा का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उस पब्लिकेशन पर गुस्सा निकालते हुए किम शर्मा ने ट्वीट किया, 'डराना-धमकाना मेरे डीएनए में नहीं है। ना तो मैंने कभी किसी को डराया-धमकाया है और ना ही कभी किसी ऐसे का साथ दूंगी जो डराता-धमकाता हो। मुझे मार्केटिंग समझ आती है, सनसनी फैलाने वाला काम है आप लोगों का ये भी बात समझ आती है, साथ ही मैं ये भी समझ रही हूं कि आप लोगों को अपने पेपर और सब्सक्रिप्शन को बेचन के लिए, वेबसाइट पर क्लिक लाने के लिए किस चीज की जरूरत है, लेकिन किसी पर पर्सनल अटैक करना काफी नीचतापूर्ण है। और वैसे भी इस तरह की चीजों के लिए किसी के पास वक्त नहीं है और ना ही यहां ऐसा कुछ है कि मैं कंगाल हो गई हूं और परेशानी में हूं। इसलिए अपने दर्जे के लोग ढूंढो। छोटे लोग और छोटी सोच। शर्म आनी चाहिए तुम्हें।'
A post shared by Kim Sharma (@kimsharmaofficial) on
किम शर्मा, अली पुंजानी
बता दें कि इसी पब्लिकेशन ने कुछ वक्त पहले ये खबर भी छापी थी कि किम शर्मा को उनके पति अली पंजानी ने किसी और महिला के लिए छोड़ दिया। इस पब्लिकेशन के मुताबिक, अली की मुलाकात किम शर्मा से तब हुई जब वो काफी मोटे थे लेकिन जब से उनकी जिंदगी में दूसरी महिला आई तब से अली पंजानी ने ना सिर्फ अपना वजन कम कर लिया बल्कि वो काफी स्मार्ट भी दिखने लगे।
ये भी पढ़ें - पति से अलग हुई युवराज सिंह की एक्स-गर्लफ्रेंड, मुंबई में तलाश रही काम
ये भी पढ़ें - पति से अलग हुई युवराज सिंह की एक्स-गर्लफ्रेंड, मुंबई में तलाश रही काम
विज्ञापन
विज्ञापन
किम शर्मा, अली पुंजानी
कहा तो ये भी गया कि अली से अलग होने के बाद किम कौड़ी-कौड़ी को मोहताज हो गईं और वो कई महीनों से मुंबई में रहकर काम की तलाश कर रही हैं।
विज्ञापन
किम शर्मा
बता दें कि किम अली के साथ केन्या में रहती थीं। साथ ही वो अली के होटल की सीईओ भी थीं। लेकिन अब किम केन्या छोड़कर मुंबई आ गई हैं और यहीं पर बिजनेस करना चाहती हैं। अली ने किम से शादी करने के लिए अपनी पहली पत्नी से तलाक लिया था। अब अली ने किम से भी अपना रिश्ता तोड़ दिया है। दोनों ने डेटिंग के एक हफ्ते बाद ही साल 2010 में शादी की थी।
ये भी पढ़ें - शाहरुख को सुपरस्टार बनाकर खुद गुमनाम हो गया ये एक्टर, जानें कहां है आजकल ?
ये भी पढ़ें - शाहरुख को सुपरस्टार बनाकर खुद गुमनाम हो गया ये एक्टर, जानें कहां है आजकल ?