फिल्म 'मोहब्बतें' की क्यूट किम शर्मा इन दिनों अपने ब्वॉयफ्रेंड और एक्टर हर्षवर्धन राणे के साथ स्पॉट की जा रही हैं। हाल ही में दोनों को एक साथ श्रीलंका में छुट्टियां बिताते हुए देखा गया था। अब सामने आई नई तस्वीरों में एक बार फिर इन दोनों की बॉन्डिंग साफ देखी जा सकती है।
2 of 6
किम शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
किम और हर्ष पहले भी कई बार साथ नजर आ चुके हैं। दोनों के अफेयर की चर्चा इस वक्त गर्म हैं। बॉलीवुड में दो-तीन फिल्में करने के बाद से ही किम को काम मिलना बंद हो गया और वह बॉलीवुड से गायब हो गईं। किम शर्मा ने बेशक बॉलीवुड को अलविदा कह दिया हो लेकिन सोशल मीडिया पर वह खूब एक्टिव रहती हैं।
3 of 6
kim sharma
- फोटो : अमर उजाला
हर्षवर्धन राणे फिल्म 'सनम तेरी कसम' में नजर आए थे। इसके बाद वह पलटन में भी नजर आए। बात करें किम की तो वह बड़े परदे पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई लेकिन अपने अफेयर को लेकर हमेशा चर्चा में रही हैं।
4 of 6
kim sharma
- फोटो : instagram
किम शर्मा फिल्मों में तो कुछ खास कर नहीं पाईं थीं जिसके बाद उन्होंने बिजनेसमैन अली पंजानी के साथ शादी कर ली थी और मुंबई छोड़ केन्या में बस गईं। कुछ समय बाद किम के पति ने भी किसी और लड़की के लिए उन्हें छोड़ दिया। खबर ये भी आई कि पति से अलग होने के बाद किम शर्मा पाई-पाई को तरस रही हैं। हालांकि बाद में किम ने इन खबरों को निराधार बताया और दिवालिया होने की खबरों पर जमकर गुस्सा भी निकाला।
5 of 6
किम शर्मा
- फोटो : instagram
पति के छोड़ने के बाद किम शर्मा का नाम फैशन डिजाइनर अर्जुन खन्ना के साथ भी जुड़ा। खबर आई कि किम उन्हें डेट कर रही हैं। इस बात में कितनी सच्चाई थी ये तो किम ही जानें लेकिन फिलहाल किम की जिंदगी में मिस्टर परफेक्ट की एंट्री हो चुकी है। खबरें हैं कि किम इसी साल हर्षवर्धन के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगी।