करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 के हीरो टाइगर श्रॉफ का करियर तो पूरी रफ्तार में है ही इस फिल्म के बाकी कलाकारों की भी फिल्म की रिलीज के बाद निकल पड़ी है। फिल्म की दोनों हीरोइनों तारा सुतारिया और अनन्या पांडे को तमाम बड़े बैनर की फिल्में मिल चुकी हैं। अब बारी फिल्म के एक हीरो आदित्य सील की है। आदित्य सील को साल की सबसे बड़ी हिट फिल्म कबीर सिंह की हीरोइन कियारा आडवाणी के अपोजिट एक फिल्म में साइन किया गया है।
2 of 5
kiara advani
- फोटो : amar ujala
फिल्म कबीर सिंह की सफलता के बाद से ही एक्ट्रेस कियारा आडवाणी सुर्खियों में हैं। करण जौहर की फिल्म गिल्टी और अक्षय कुमार के साथ लक्ष्मी बॉम्ब साइन करने के बाद कियारा की एक और मेन लीड फिल्म का ऐलान हाल ही में हुआ जिसका नाम है इंदु की जवानी। इस फिल्म के लिए काफी समय से इसके निर्माता एक अभिनेता की खोज में थे, पर अब उनकी ये खोज भी खत्म हो गई है।
3 of 5
aditya seal
- फोटो : twitter
सूत्रों के मुताबिक कियारा के अपोजिट फिल्म इंदु की जवानी में स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 में नजर आए आदित्य सील को फाइनल कर लिया गया है। आदित्य सील स्टूडेंट ऑफ द इयर 2 से पहले नमस्ते इंग्लैंड और तुम बिन 2 जैसी फिल्मों में भी काम कर चुके हैं।
आबिर सेनगुप्ता के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में कियारा गाजियाबाद की लड़की इंदु गुप्ता के रोल में नजर आएंगी जो कि डेटिंग ऐप पर लेफ्ट और राइट स्वाइप करती है और फिर उससे मजेदार गड़बड़ियां होने लगती हैं। फिल्म में रोमांस के साथ-साथ कॉमेडी का तड़का देखने को मिलेगा। कियारा की यह पहली ऐसी फिल्म होगी जिसमें वह टाइटल रोल करने जा रही हैं।
इस फिल्म से बंगाली लेखक निर्देशक आबिर सेनगुप्ता अपना हिंदी फिल्मों में डेब्यू करने जा रहे हैं फिल्म सितंबर में फ्लोर पर जाएगी। फिल्म को निखिल आडवाणी, निरंजन अयंगर और रायन स्टीफेन साथ मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं।