अभिनेत्री खुशी कपूर इटली की यात्रा पर हैं। यहां उन्होंने क्वालिटी टाइम बिताया है। इंस्टाग्राम पर उन्होंने इसकी झलकियां दिखाई हैं। समुद्र किनारे से लेकर प्यारी गलियों में घूमने तक उन्होंने कई जगह पर पोज दिए हैं।
2 of 5
खुशी कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम@khushikapoor
यूरोप की गर्मियों के हिसाब से लुक
अभिनेत्री ने जो तस्वीरें शेयर की हैं उनमें देखा जा सकता है कि उन्होंने नीली, सफेद, पीले और गुलाबी रंग की ड्रेस में कई फोटो खिंचवाएं हैं। उनके लुक यूरोप की गर्मियों के बेफिक्र अंदाज को दिखाते हैं।
3 of 5
खुशी कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम@khushikapoor
गुलाबी रंग रहा पसंदीदा
छुट्टियों के दौरान खुशी का गुलाबी रंग सबसे पसंदीदा बना रहा। उनके सबसे प्यारे लुक्स में से एक में क्रिस्प सफेद क्रॉप्ड टॉप रहा। बालकनी में हल्के गुलाबी रंग के ड्रेस में दिया गया उनका पोज फैंस को खासा पसंद आया। अभिनेत्री ने कई आउटफिट के साथ सनग्लास पहना।
4 of 5
खुशी कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम@khushikapoor
गहरे रंग में छाईं खुशी
खुशी कपूर कुछ बोल्ड, गहरे रंगों वाले लुक्स में भी नजर आईं। उन्होंने एक आकर्षक स्लीवलेस लाल प्लेसूट पहना। एक्ट्रेस ने नेवी ब्लू वाला लुक भी अपनाया। अपने खुले बालों से इस लुक को पूरा किया।
5 of 5
खुशी कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम@khushikapoor
खुशी कपूर का वर्कफ्रंट
आपको बता दें कि खुशी कपूर ने 'द आर्चीज' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। वह 'लवयापा' और 'नादानियां' में भी नजर आईं। बताया जाता है कि वह अगले साल 'मॉम 2' में नजर आ सकती हैं।