बॉलीवुड अभिनेत्री खुशी कपूर ने अपनी बहन अंशुला कपूर की शादी की कुछ बेहद खूबसूरत और भावुक तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। इन तस्वीरों में खुशी अपनी ब्राइड्समेड की जिम्मेदारी निभाती नजर आ रही हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि खुशी ने अंशुला की शादी में कौन सी खास रस्म निभाई है।
2 of 5
खुशी कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
सिंदूर की रस्म
खुशी कपूर ने शादी की 'सिंदूर रस्म' की एक तस्वीर भी साझा की है। इसमें दूल्हे रोहन ठक्कर, अंशुला के माथे पर सिंदूर लगा रहे हैं और अंशुला मुस्कुरा रही हैं। इस दौरान खुशी और जान्हवी कपूर अपनी बहन के पास खड़ी होकर उनकी मदद कर रही थीं।
3 of 5
खुशी कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
शादी की तस्वीरें की साझा
खुशी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अंशुला की शादी की कई शानदार तस्वीरें साझा की हैं। एक तस्वीर में जान्हवी कपूर और खुशी कपूर अपनी दुल्हन बहन अंशुला के साथ पोज देती हुई नजर आ रही हैं। एक तस्वीर में जान्हवी और खुशी बहन अंशुला को प्यार से गले लगाती नजर आ रही हैं। एक तस्वीर में अंशुला हंस रही हैं और साथ ही उनके भाई अर्जुन और बहन खुशी-जान्हवी भी हंसते हुए नजर आ रही हैं।
4 of 5
खुशी कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
खुशी ने लिखा खास नोट
खुशी कपूर ने अंशुला की शादी की इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर साझा किया है। इन तस्वीरों के साथ खुशी कपूर ने अंशुला और रोहन के बारे में कैप्शन में लिखा, 'फिर वे शादी के बंधन में बंध गए और खुशी-खुशी रहने लगे।'
5 of 5
खुशी कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
भाई अर्जुन कपूर का इमोशनल मैसेज
मंगलवार सुबह अंशुला के भाई और बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर ने भी सोशल मीडिया पर एक बेहद भावुक नोट लिखा। शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए अर्जुन ने लिखा, 'मेरे लिए तुम हमेशा मेरी छोटी बहन रहोगी, लेकिन अब मुझे तुम्हें आगे बढ़ने देना होगा।'
अर्जुन ने आगे लिखा, 'आज तुम अपने जीवनसाथी के साथ एक नई शुरुआत कर रही हो। तुम्हें मुस्कुराते हुए देखकर मेरा दिल और आत्मा बहुत खुश हैं। मैंने तुम्हें बड़े होते और एक ऐसी बेहतरीन महिला बनते देखा है, जो हर कदम पर हमारी मां की याद दिलाती है। मैं हमेशा तुम्हारे साथ हूं। लव यू, तुम्हारा अर्जुन भैया।'
यह भी पढ़ें: अमीषा पटेल ने सनी देओल और बॉबी के बीच बताया बड़ा फर्क, 'हमराज' और 'गदर 2' का सुनाया दिलचस्प किस्सा