अभिनेता संदीप नाहर ने 15 फरवरी को खुदकुशी कर ली। उनके करीबियों के लिए इस पर यकीन करना मुश्किल हो रहा है। संदीप नाहर सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिल्म एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी में काम कर चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने अक्षय कुमार की केसरी और सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म खानदानी शफाखाना में भी काम किया था। अब खानदानी शफाखाना की निर्देशक ने इस पर प्रतिक्रिया दी है।
2 of 5
संदीप नाहर
- फोटो : instagram/sandeepnahar_official
एक वेबसाइट ने निर्देशक शिल्पी दासगुप्ता से बात की। शिल्पी ने कहा कि उन्हें इस बात का दुख है कि संदीप ने इस तरह का कदम उठाया। ‘मैं वाकई बहुत परेशान हूं।‘ जब उनसे पूछा गया कि क्या वह संदीप के संपर्क में थीं तो उन्होंने कहा कि ‘संदीप फेसबुक पर बहुत सक्रिय था। जब भी कोई अच्छी भूमिका या काम होता था तो वह हमेशा मैसेज भेजता था। जब भी इस तरह का कोई अवसर मिलता वह ऐसा करता था।‘
3 of 5
संदीप नाहर
- फोटो : instagram/sandeepnahar_official
शिल्पी से पूछा गया कि उन्होंने फिल्म के लिए संदीप को किस तरह कास्ट किया तो उन्होंने बताया कि ‘यह एक प्रक्रिया के तहत हुआ था। आमतौर पर अभिनेता कास्टिंग डायरेक्टर के पास आते हैं और ऑडीशन देते हैं। संदीप एक बहुत अच्छा इंसान था और हमेशा मदद के लिए बहुत उत्सुक रहता था। वह एक बहुत प्रतिभाशाली अभिनेता था।‘
4 of 5
संदीप नाहर
- फोटो : instagram/sandeepnahar_official
बता दें कि संदीप नाहर ने मुंबई के गोरेगांव स्थित अपने घर पर खुदकुशी कर ली। खुदकुशी से पहले संदीप ने फेसबुक पर वीडियो साझा कर पत्नी कंचन शर्मा पर बेहद गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने अपने पोस्ट में कहा कि वैसे तो जिंदगी में कई परेशानियां होती हैं लेकिन वह मानसिक रूप से थोड़े स्थिर नहीं हैं।
5 of 5
संदीप नाहर, कंचन शर्मा
- फोटो : instagram/sandeepnahar_official
संदीप ने वीडियो में आगे कहा कि ‘स्थिर इसलिए नहीं हूं क्योंकि इसके पीछे का कारण है मेरी पत्नी कंचन शर्मा। हो क्या रहा है कि पिछले डेढ़ दो साल से मैं एक ट्रॉमा में जी रहा हूं। मैं उसे समझा-समझा कर थक गया हूं। वो हमेशा अतीत की बातें करती है, हमेशा लड़ती है, साल के 365 दिन में 200 बार आत्महत्या करने की धमकी देती है। मर जाऊंगी, तुझे फंसा दूंगी, तेरे खानदान को फंसा दूंगी...इन सब बातों को सुन-सुनकर मैं परेशान हो गया हूं।‘