{"_id":"6263e843cbc8451560466380","slug":"kgf-chapter-2-prabhas-and-ram-charan-congratulates-the-yash-sanjay-dutt-and-raveena-tandon-kgf-2-team-here-the-post","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"KGF Chapter 2: केजीएफ 2 के दीवाने हुए साउथ स्टार्स, प्रभास ने टीम को दी बधाई, तो राम चरण ने रॉकी भाई को बताया 'अद्भुत'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
KGF Chapter 2: केजीएफ 2 के दीवाने हुए साउथ स्टार्स, प्रभास ने टीम को दी बधाई, तो राम चरण ने रॉकी भाई को बताया 'अद्भुत'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Sat, 23 Apr 2022 06:12 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
prabha, yash, ram charan
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
प्रशांत नील के निर्देशन में बनी फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है। फिल्म को रिलीज हुई एक हफ्ता हो चुका है और फिल्म ने इन्हीं कुछ दिनों में कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। फैंस सोशल मीडिया पर इस फिल्म की जमकर तारीफ कर रहे हैं। हर कोई यश के डायलॉग को अलग-अलग अंदाज में बोल रहा है। इसी बीच अब साउथ के अभिनेता भी 'केजीएफ चैप्टर 2' की खूब तारीफ कर रहे हैं। अल्लू अर्जुन के बाद अब प्रभास और राम चरण ने यश के काम और इस फिल्म की तारीफ की है।
2 of 4
गेयटी थिएटर पहुंचे राम चरण
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
राम चरण ने 'केजीएफ चैप्टर 2' में कलाकारों के काम की जमकर तारीफ की है। अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'प्रशांत नील, हम्बल फिल्म्स और केजीएफ की पूरी टीम को शानदार सफलता के लिए मेरी तरफ से बधाई। मेरे भाई यश आपकी एक्टिंग अद्भूत थी और आपकी ऑनस्क्रीन उपस्थिति प्रशंसनीय है। संजय दत्त जी, रवीना टंडन जी, प्रकाश राज गरु और राव रमेश गरु आपके अब तक के सर्वश्रेष्ठ काम को देखकर खुशी हुई। श्रीनिधि शेट्टी बधाई हो।' इसके आगे भी राम चरण ने फिल्म से जुड़े लोगों को बधाई दी।
प्रभास ने भी अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर 'केजीएफ चैप्टर 2' का पोस्टर लगाया है। इस पोस्टर को उन्होंने यश, प्रशांत नील, विजय किरागंदूरी को टैग किया और फिल्म की पूरी टीम को केजीएफ चैप्टर 2 की ब्लॉकबस्टर सफलता के लिए बधाई दी। प्रभास के इस पोस्ट पर यश ने भी प्रतिक्रिया दी है। यश ने प्रभास की इंस्टा स्टोरी को रीशेयर करते हुए लिखा, 'धन्यवाद प्रभास।' इसके साथ उन्होंने खुशी का इमोटिकॉन भी लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
केजीएफ चैप्टर 2
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
यश की 'केजीएफ चैप्टर 1' साल 2018 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के बाद से ही फैंस चैप्टर 2 का इंतजार कर रहे थे और ये इंतजार चार साल बाद 14 अप्रैल को खत्म हुआ। इसी दिन केजीएफ चैप्टर 2 सिनेमाघरों में रिलीज हुई और आते ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। फिल्म ने महज एक हफ्ते में लगभग 600 करोड़ रुपये की कमाई की और अब ये फिल्म 1000 करोड़ के आंकड़े को छूने के लिए आगे बढ़ गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।