21 मार्च को रिलीज हुई केसरी से अक्षय कुमार ने एक बार फिर साबित किया है कि बॉक्स ऑफिस पर अभी उनके थमने का कोई इरादा नहीं है। केसरी के रिलीज के बाद बीते शुक्रवार को दो फिल्में जंगली और नोटबुक रिलीज हुई हैं। आगे की स्लाइड में देखिए तीनों फिल्मों का कलेक्शन।
2 of 5
Kesari
- फोटो : file photo
अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी केसरी ने सोमवार को 3.25 करोड़ की कमाई की। इस तरह फिल्म ने कुल 128 करोड़ से ज्यादा जुटा लिए हैं। फिल्म अभी भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब रही है। इसके अलावा इस साल उनकी तीन फिल्में मिशन मंगल, गुड न्यूज और हाउसफुल 4 रिलीज होगी।
3 of 5
junglee
- फोटो : social media
बात करते हैं विद्युत जामवाल की फिल्म जंगली की। एक्शन एडवेंचर वाली फिल्म जंगली ने सोमवार को 2.25 करोड़ की कमाई के साथ कुल 15.50 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। अनुमान है शुक्रवार से पहले फिल्म 20 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी।
4 of 5
junglee
- फोटो : social media
जंगली का निर्देशन हॉलीवुड डायरेक्टर चक रसेल ने किया है। फिल्म में विद्युत जामवाल जानवरों के डॉक्टर राज का किरदार निभा रहे हैं। जिसका बचपन एलिफेंट रिजर्व में बीता है। विद्युत के अलावा आशा भट्ट, अतुल कुलकर्णी और मकरंद देशपांडे की अहम भूमिका है। जंगली का बजट करीब 45 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।
5 of 5
notebook
- फोटो : social media
मोहनीश बहल की बेटी और नूतन की पोती प्रनूतन ने फिल्म नोटबुक से बॉलीवुड में कदम रखा है। सलमान खान ने ये फिल्म प्रोड्यूस की है। फिल्म में प्रनूतन बहल के साथ जहीर इकबाल की मुख्य भूमिका है। सोमवार को फिल्म ने केवल 50 लाख की कमाई के साथ अभी तक 3 करोड़ जुटाने में कामयाब रही। नितिन कक्कड़ ने फिल्म का निर्देशन किया है। 15 करोड़ के बजट में बनी नोटबुक करीब 1000 स्क्रीन पर रिलीज हुई है।