फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रजनीकांत की '2.0' भी 'केदारनाथ' का कुछ नहीं बिगाड़ पाई, 7वें दिन बटोरे इतने करोड़

Fri, 14 Dec 2018 01:21 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 14 Dec 2018 01:21 PM IST
विज्ञापन
kedarnath 7th day box office collection
kedarnath - फोटो : twitter

बॉक्स ऑफिस पर रजनीकांत और अक्षय कुमार की 2.0 रिलीज के 15वें दिन भी धुआंधार कमाई कर रही है। बड़े बजट की फिल्म के बावजूद सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत की केदारनाथ के कलेक्शन पर इसका कोई असर नहीं पड़ा है। केदारनाथ के ट्रेलर को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था जिसके बाद निगाहें फिल्म की कमाई पर थी। कलेक्शन देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म पर दर्शकों ने बखूबी प्यार लुटाया है।

kedarnath 7th day box office collection
kedarnath - फोटो : twitter

फिल्म के मिले जुले रिएक्शन के बावजूद सारा अली खान के एक्टिंग को क्रिटिक्स ने सराहा है। 7वें दिन भी फिल्म ने टिकट खिड़की पर अच्छी पकड़ बना रखी है। रिलीज के बाद भी केदारनाथ लगातार विवादों में रही। यही नहीं उत्तराखंड में फिल्म की शूटिंग हुई और वहीं फिल्म को बैन कर दिया गया। दक्षिणपंथी कुछ संगठनों ने फिल्म पर लव जिहाद फैलाने का आरोप लगाया था।

kedarnath 7th day box office collection
kedarnath - फोटो : instagram

इंडिया टुडे के मुताबिक, केदारनाथ ने पहले दिन शुक्रवार को 7.25 करोड़, शनिवार को 9.75 करोड़, रविवार को 10.75 करोड़, सोमवार को 4.25 करोड़, मंगलवार को 3.75 करोड़, बुधवार को 3.25 करोड़ और गुरुवार को करीब 3 करोड़ की कमाई की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
kedarnath 7th day box office collection
kedarnath - फोटो : instagram

केदारनाथ के लिए आने वाला हफ्ता आसान नहीं होगा। 21 दिसंबर को आनंद एल राय के निर्देशन में बनी शाहरुख खान, कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा स्टारर जीरो रिलीज हो जाएगी। बड़े बजट और बड़े स्टार की इस फिल्म के आगे केदारनाथ का टिकना इतना आसान नहीं होगा।

विज्ञापन
kedarnath 7th day box office collection
kedarnath - फोटो : instagram

केदारनाथ की कहानी एक हिन्दू टूरिस्ट (सारा अली खान) और एक मुस्लिम पिट्ठू (सुशांत सिंह राजपूत) की प्रेम कहानी पर आधारित है। फिल्म में सुशांत सिंह एक गाइड के तौर पर सारा को लेकर भगवान शिव के दर्शन कराने के लिए 14 किलोमीटर का सफर तय करते हैं। केदारनाथ की कहानी साल 2013 में आई उत्तराखंड बाढ़ के इर्द-गिर्द है। जिसमें हजारों लोगों की मौत हो गई थी।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed