बड़े पर्दे के शहंशाह अमिताभ बच्चन टीवी की दुनिया पर भी राज करते हैं। उनका शो कौन बनेगा करोड़पति लोगों को खूब पसंद आता है। हाल ही में इस शो का 16 सीजन शुरू हुआ है, जिसे दर्शकों की शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। केबीसी 16 के हालिया एपिसोड में बिग बी अभिनेता पंकज त्रिपाठी के अभिनय कौशल की जमकर तारीफ करते दिखे।
2 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : यूट्यूब
दरअसल, 26 अगस्त को प्रसारित हुए एपिसोड में अमिताभ ने एक प्रतियोगी से पंकज त्रिपाठी से जुड़ा सवाल किया था। इसके बाद वह प्रतियोगी के सामने उनकी प्रशंसा करते हुए नजर आए थे। ताजा एपिसोड में बिग बी ने प्रतियोगी से सवाल किया था, "पंकज त्रिपाठी ने फिल्म मैं अटल हूं में इनमें से किसका किरदार निभाया है?"
3 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : यूट्यूब
सही जवाब देने के बाद शो में आगे बिग बी ने कहा कि यह फिल्म अटल बिहारी वाजपेयी पर आधारित है और पंकज त्रिपाठी ने फिल्म में उनकी भूमिका निभाई है। इसके बाद अमिताभ ने अभिनेता की तारीफ करते हुए कहा, " पंकज त्रिपाठी हमारी इंडस्ट्री के बहुत ही सक्ष्म कलाकार हैं। उनकी कला इतनी अच्छी है कि उनकी जितनी भी फिल्में आती हैं हम देखते हैं और उनसे बहुत कुछ सीखते हैं।"
4 of 5
स्त्री 2
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वर्क फ्रंट की बात करें तो पंकज त्रिपाठी की फिल्म स्त्री 2 हाल ही में रिलीज हुई है। इस फिल्म में उन्होंने अपनी शानदार अदाकारी से लोगों के दिल जीत लिए हैं। फिल्म में श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, अपारशक्ति खुराना और कुछ अन्य कलाकार भी मुख्य भूमिकाओं में थे।
5 of 5
स्त्री 2
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म बंपर कमाई कर रही है। टिकट खिड़की पर इसने अब तक बड़े सितारों की फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। ताजा अपडेट के मुताबिक फिल्म ने 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में यह फिल्म 500 करोड़ क्लब में भी पहुंच सकती है।
Farhan Akhtar: 'दिल चाहता है' को लेकर फरहान अख्तर का बड़ा खुलासा, आमिर के लिए अक्षय खन्ना ने दी थी ये कुर्बानी